अपडेटेड 11 April 2025 at 18:22 IST
Khajur: क्या गर्मियों में खजूर खा सकते हैं? जानें क्या है इसकी तासीर
Khajur ke Fayde in Hindi: क्या गर्मियों में आप खजूर का सेवन कर सकते हैं। जानते हैं खजूर का सेवन सही प्रकार से करने के तरीके...
- लाइफस्टाइल न्यूज़
- 2 min read

Khajur ke Fayde in Hindi: खजूर सेहत के लिए बेहद उपयोगी होता है। वहीं ज्यादातर लोग खजूर का सेवन सर्दियों में करते हैं क्योंकि खजूर की तासीर गर्म होती है। लेकिन लोगों के मन में खजूर को लेकर यह सवाल उठता है कि क्या वे गर्मियों में खजूर का सेवन कर सकते हैं। अगर आप भी इस प्रश्न का उत्तर जानना चाहते हैं तो आज का हमारा लेख आपके लिए है।
आज हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से बताएंगे कि क्या गर्मियों में खजूर का सेवन किया जा सकता है। पढ़ते हैं आगे...
.खजूर के पोषक तत्व
खजूर के अंदर भरपूर मात्रा में पोषक तत्व पाए जाते हैं। बता दें इसके अंदर आयरन के अलावा फाइबर, कैल्शियम, पोटेशियम, मैग्नीशियम, प्रोटीन आदि पोषक तत्व पाए जाते हैं जो शरीर को ऊर्जावान रखते हैं और शरीर को कई समस्याओं से दूर भी रखते हैं।
क्या गर्मियों में खजूर खा सकते हैं?
- यदि व्यक्ति गर्मियों में खजूर का सेवन करता है तो इससे न केवल कब्ज की समस्या से राहत मिलती है बल्कि इसके अंदर पाए जाने वाला फाइबर पाचन तंत्र को भी अच्छा रखता है। यह मल त्यागनेकी प्रक्रिया को आसान बनाता है।
- यदि आप अपनी हड्डियों की कमजोरी से परेशान हैं तो ऐसे में आप खजूर का सेवन कर सकते हैं। खजूर के अंदर कैल्शियम पाया जाता है जो जोड़ों को मजबूती देता है। साथ ही इसका सेवन यदि सीमित मात्रा में करें तो हड्डियों को मजबूती भी मिलती है।
- महिलाओं के लिए खजूर बेहद ही फायदेमंद होता है। बता दें, खजूर ना केवल खून की कमी को पूरा करता है बल्कि कमजोरी को भी दूर करने में उपयोगी है।
- खजूर के सेवन से दिल को भी फायदा मिलता है। यह कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल करता है साथ ही हृदय संबंधित समस्याओं के जोखिम को भी कम करता है।
कैसे करें खजूर का सेवन?
आप गर्मियों में खजूर को भिगोकर खा सकते हैं या ठंडे दूध के साथ ले सकते हैं। हालांकि व्यक्ति को दिन में दो या तीन खजूर से ज्यादा नहीं खाना चाहिए। हर शरीर की तासीर अलग होती है। ऐसे में अपने शरीर के लिए डॉक्टर से पूछ लें कि आपको कितने खजूर का सेवन करना चाहिए।
Advertisement
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधियां, तरीके और दावे अलग-अलग जानकारियों पर आधारित हैं। REPUBLIC BHARAT आर्टिकल में दी गई जानकारी के सही होने का दावा नहीं करता है। किसी भी उपचार और सुझाव को अप्लाई करने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।
Published By : Garima Garg
पब्लिश्ड 11 April 2025 at 18:22 IST