क्या आप भी पेशाब करने के तुरंत बाद पीते हैं पानी? जानें ऐसा करना है कैसा
Drinking Water After Peeing: क्या आप भी पेशाब करने के तुरंत बाद पानी पीते हैं, जान ले ऐसा करना कितना फायदेमंद और कितना नुकसानदायक।...
- लाइफस्टाइल न्यूज़
- 2 min read

कुछ लोगों की आदत होती है कि वे पेशाब करने के तुरंत बाद पानी पीते हैं। बता दें कि यह आदत बुरी है या अच्छी, इन लोगों को नहीं पता है। परंतु पेशाब करने के तुरंत बाद पानी पीने से किडनी और मूत्र से संबंधित समस्या हो जाती हैं। ऐसे में व्यक्ति को पता होना चाहिए कि पेशाब करने के कितने देर बाद पानी पिएं तो आज का हमारा लेख इसी विषय पर है।
आज हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से बताएंगे कि व्यक्ति को पेशाब करने के बाद पानी क्यों नहीं पीना चाहिए और पानी पीने का सही नियम क्या है। पढ़ते हैं आगे...
क्या पेशाब करने के बाद पानी पीना ठीक है?
- जो लोग पेशाब करने के तुरंत बाद पानी पीते हैं उन्हें यूरिन इन्फेक्शन का खतरा होता है। बता दें कि यह खतरा तब बढ़ जाता है जब व्यक्ति ऐसा नियमित रूप से करता है।
- वहीं आयुर्वेद के अनुसार, व्यक्ति को पेशाब करने के तुरंत बाद पानी नहीं पीना चाहिए क्योंकि इससे शरीर से विषाक्त पदार्थ नहीं निकल पाते हैं और यह शरीर में ही इकट्ठा होते रहते हैं।
- अगर व्यक्ति पेशाब करने के तुरंत बाद पानी पीता है तो इससे किडनी पर नकारात्मक रूप से दबाव पड़ता है, जिसके कारण किडनी खराब होने का डर भी रहता है।
- व्यक्ति को पेशाब करने से पहले पानी नहीं पीना चाहिए। पेशाब करने के तुरंत बाद जो लोग पेशाब करने के तुरंत पानी पीते हैं उनके शरीर में किडनी स्टोन का खतरा भी रहता है। यह किडनी की कार्य क्षमता पर नकारात्मक प्रभाव डालता है।
- पेशाब करने के तुरंत बाद पानी पीने से यूरिन ट्रैक्ट इनफेक्शन यानी यूटीआई का खतरा भी बढ़ जाता है। ऐसे में व्यक्ति को सतर्क रहना चाहिए।
- व्यक्ति को कम से कम 10 से 15 मिनट बाद पेशाब करने के बाद पानी पीना चाहिए। यह आदत सेहत के लिए भी अच्छी होती है।
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधियां, तरीके और दावे अलग-अलग जानकारियों पर आधारित हैं। REPUBLIC BHARAT आर्टिकल में दी गई जानकारी के सही होने का दावा नहीं करता है। किसी भी उपचार और सुझाव को अप्लाई करने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।