अपडेटेड 12 September 2025 at 12:35 IST
Jeera Water For Periods: बार-बार पीरियड्स आने में हो रही है देरी तो खाली पेट पीएं ये चमत्कारी पानी, 1-2 दिन में दिखने लगेगा असर
Jeera Water For Periods: जिन महिलाओं को बार-बार समय पर पीरिड्स नहीं आ रहे हैं और मन में चिड़-चिड़ापन से रहता है, तो आपको ये पानी पीने से लाभ हो सकता है। आइए इस लेख में आपको जीरा पानी पीने के बारे में बताएंगे। साथ ही इस पानी को कैसे बनाना है और पीना है। इसके बारे में भी जानेंगे।
- लाइफस्टाइल न्यूज़
- 2 min read

Jeera Water For Periods: महिलाओं की अच्छी सेहत के लिए हर महीने सही समय पर पीरियड्स आना जरूरी है, लेकिन आजकल के बदलती लाइफस्टाइल, खान-पान की गड़बड़ी, तनाव और हार्मोनल असंतुलन के चलते महिलाओं को पीरियड्स सही से नहीं आ रहे हैं। कभी जल्दी आ जाते हैं तो कभी 1-2 महीने का गैप भी हो जाता है। ऐसे में बार-बार दवाइयां खाना भी सही नहीं है।
इससे शरीर के होर्मोन्स बिगड़ जाते हैं और इतना ही नहीं, ज्यादा स्ट्रैस की वजह से भी इसका असर पीरियड्स पर पड़ता है। लेकिन अब आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है।
हम आपको अपने इस लेख में एक घरेलु नूस्खे के बारे में बताएंगे। जो दादी-नानी के जमाने से चला आ रहा है। इसलिए इस आर्टिकल को पढ़ें।
पीरियड्स को सही करने के लिए पीएं जीरे का पानी
जीरा सिर्फ खाना स्वादिष्ट बनाने के लिए ही नहीं, बल्कि कई औषधीय गुणों से भरपूर होता है। यह महिलाओं के हार्मोन को बैलेंस करने, पाचन को दुरुस्त करने और यूट्रस की सफाई में मदद करता है। जीरे में आयरन, मैग्नीशियम, पोटैशियम और एंटीऑक्सीडेंट्स पाए जाते हैं जो शरीर को अंदर से डिटॉक्स करते हैं।
Advertisement
पीरियड्स में देरी की समस्या के लिए बेहद फायदेमंद
जीरे का पानी पेट की सूजन और ऐंठन को कम करता है।
बल्ड सर्कूलेशन में मदद करता है। जिससे यह यह यूट्रस तक ब्लड फ्लो को बढ़ाता है।
ये भी पढ़ें - Beauty Tips: चेहरे की झाइयां, मुहांसे और झुर्रियों से हैं परेशान तो शरीर के इस अंग में लगाएं नीम का तेल, दिखने लगेंगे फायदे
Advertisement
जीरे का पानी कैसे बनाएं?
1 चम्मच साबुत जीरा
1 गिलास पानी
रात को एक गिलास पानी में 1 चम्मच जीरा भिगो दें।
अगली सुबह इस पानी को उबालें और गुनगुना होने पर छान लें।
से खाली पेट धीरे-धीरे पिएं।
इस पानी को आप रोज सुबह 5-7 दिन तक लगातार पिएं। अगर पीरियड्स आने में देरी हो रही है तो 1-2 दिन में फर्क दिखने लगेगा।
पेट की गंदगी को साफ करता है जीरा पानी
अगर आपको बार-बार पेट में दर्द की शिकायत रहती है या फिर गैस बनने लग जाता है तो आप जीरा पानी पीएं। इससे आपको फर्क दिखेगा।
Published By : Aarya Pandey
पब्लिश्ड 12 September 2025 at 12:33 IST