Beauty Tips: चेहरे की झाइयां, मुहांसे और झुर्रियों से हैं परेशान तो शरीर के इस अंग में लगाएं नीम का तेल, दिखने लगेंगे फायदे

Beauty Tips: आयुर्वेद में नीम को बेहद महत्वपूर्ण माना जाता है। इसमें एंटी-बैक्‍टीरियल, एंटी-फंगल और एंटी-एजिंग गुण मौजूद होते है। जो चेहरे से संबंधित सभी समस्याओं से छुटकारा दिलाते हैं। अब ऐसे में शरीर के एक अंग ऐसा है, जहां नीम का तेल लगाने से आपको फायदे देखने को मिल सकता है। आइए इस लेख में विस्तार से जानते हैं।

Beauty Tips
Beauty Tips | Image: Freepik

Beauty Tips: आजकल सभी लोग चाहते हैं कि उनका चेहरे एकदम शीशे की तरह चमके। चेहरे पर किसी तरह के दाग-धब्बे और मुंहासे न हो। वहीं बढ़ती उम्र के साथ-साथ चेहरे में चेहरे में झुर्रियां आने लग जाती है। इतना ही नहीं, भागदौड़ भरी जिंदगी में पॉल्यूशन और डर्ट से चेहरे खराब होता है और यहां तक कि खुद के चेहरे का ध्यान रखने का भी समय नहीं मिलता है।

अब ऐसे में अगर आप जड़ से चेहरे की झाइयां, मुहांसे और झुर्रियों से छुटकारा पाना चाहते हैं तो हम आपको अपने इस लेख में बताएंगे कि शरीर के किस अंग में नीम का तेल डालने से फायदे हो सकते हैं।

नाभि में लगाएं नीम का तेल

रोज रात को सोने से पहले नाभि में नीम का तेल लगाएं। इससे चेहरे की पिगमेंटेशन और झाइयां धीरे-धीरे कम हो सकती हैं। 
नीम के तेल में एंटीबैक्‍टीरियल गुण होते हैं। जो मुंहासों की समस्‍या को कम करता है। 
नीम तेल में मौजूद एंटी-एजिंग गुण स्कीन को टाइट करता है और झुर्रियों को हल्‍का करने में मदद करता है। 
नीम का तेल नेचुरल मॉइस्‍चर की तरह काम करता है। जिससे स्किन हेल्दी और ग्लोइंग हो सकती है।

नाभि में नीम तेल कैसे लगाएं? 

रात को सोने से पहले नाभि में नीम का तेल लगाएं। 
तेल लगाने से पहले नाभि को हल्के गुनगुने पानी से धो लें। 
उसके बाद कॉटन की मदद से नाभि में नीम का तेल डालें। 
फिर हल्के हाथों से मसाज करें। आपको लगातार 1 महीने तक करना है। इससे आपको तुरंग फायदे देखने को मिल जाएंगे। 

Advertisement

इसे जरूर पढ़ें - Tiles Dirt Removal Tips: चिप-चीपे टाइल्स और जिद्दी काले धब्बों से 5 रुपए में पाएं छुटकारा, घरेलू नुस्खे से चमकाएं फर्श

नाभि में ही क्यों लगाएं नीम का तेल? 

नाभि हमारे शरीर का एक ऐसा अंग है,जो पूरे शरीर से नसो को जोड़ता है। इसलिए इस अंग में तेल लगाने से व्यक्ति को कई तरह के फायदे हो सकते हैं। जैसे की पेट की समस्याओं से छुटकारा मिलना और चेहरे के एक्ने और झूर्रियां कम हो सकती हैं।

Advertisement
Published By :
Aarya Pandey
पब्लिश्ड