अपडेटेड 10 July 2024 at 17:04 IST

बेडरूम में जाने से पहले दूध में मिलाकर पिएं ये चीज, होगा जबरदस्त फायदा; जानें इस्तेमाल का सही तरीका

सेहत के लिए फायदेमंद माना जाने वाला दूध अगर सादे की बजाय कुछ मिलाकर पिया जाए तो इसके फायदे और भी ज्यादा बढ़ जाते हैं। आइए ऐसी ही एक चीज के बारे में जानते हैं।

Nutmeg Milk
जायफल दूध के फायदे | Image: freepik

Raat Me Dudh Jayphal Peene Ke Fayde: सालों से हम सभी लोग सेहत से जुड़ी कई सारी परेशानियों को दूर करने के लिए दादी-नानी के नुस्खों का इस्तेमाल करते आ रहे हैं, जो काफी कारगर होती है। इसी में से एक जायफल भी है, जिसका इस्तेमाल सालों से खाने के साथ-साथ आयुर्वेद में भी होता चला आ रहा है। इसे कई सारी परेशानियों को दूर करने के लिए उपयोग में लाया जाता है, लेकिन शायद ही कोई जानता होगा कि अगर इसे दूध में मिलाकर पिया जाए तो इसके चौंकाने वाले फायदे हो सकते हैं।

दरअसल, हर घर में आसानी से मिलने वाले जायफल के अंदर प्रोटीन, फाइबर, कैल्शियम, आयरन, मैग्नीशियम, फॉस्फोरस, पोटेशियम, सोडियम, जिंक, विटामिन C, B-6,A, एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण जैसे कई पोषक तत्व पाए जाते हैं जो सेहत को कई समस्याओं से दूर करने में उपयोगी हैं। वहीं जब आप इसे दूध में मिलाकर पीते हैं, तो यह और भी ज्यादा फायदेमंद हो जाता है। तो चलिए जानते हैं जायफल वाला दूध पीने के क्या-क्या फायदे हैं।  

जायफल दूध पीने से होते हैं ये फायदे

स्किन को बनाए चमकदार
दूध और जायफल त्वचा को चमकदार बनाने में उपयोगी है। इसके सेवन से त्वचा पर नेचुरल चमक आ सकती है। इससे अलग जायफल को दूध के साथ घिसकर एक लेप तैयार करें और उस लेप को प्रभावित स्थान पर लगाएं। ऐसा करने से न केवल त्वचा के दाग-धब्बे दूर हो सकते हैं बल्कि त्वचा के दाग भी नजर आएंगी।

तनाव करे दूर
आजकल की लाइफस्टाइल के चलते अक्सर लोग स्ट्रेस यानि तनाव और चिंता के शिकार हो जाते हैं। ऐसे में इन मानसिक परेशानियों को दूर करने के लिए दूध के साथ जायफल का सेवन आपके बेहद काम आ सकता है। ये न सिर्फ तनाव को दूर करने में उपयोगी है बल्कि व्यक्ति का मूड भी अच्छा रह सकता है।

Advertisement

गठिया की परेशानी
एक उम्र के बाद लोगों के जोड़ों और मांसपेशियों में दर्द रहने लगता है। ऐसे में अगर दूध के साथ जायफल का सेवन किया जाए तो इस समस्या से छुटकारा पाया जा सकता है। जायफल में मौजूद एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण जोड़ों के सूजन और दर्द को करने में बहुत ही कारगर होता है।  

नींद की समस्या को करे दूर
आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी में लोगों को अनिद्रा जैसी परेशानी से जूझना पड़ सकता है। ऐसे में इस समस्या से छुटकारा पाने के लिए बेडरूम में जाने से पहले दूध के साथ जायफल का सेवन करें। ये तनाव को दूर करके आपको चैन की नींद लेने में बेहद कारगर साबित होगा। साथ ही अगर पुरुष नियमित रूप से इसका सेवन करते हैं, तो कामेच्छा बढ़ाने में भी मदद मिलती है।

Advertisement

कैसे करें दूध और जायफल का इस्तेमाल?

  • आप जायफल का सेवन कई तरीको से कर सकते हैं। दूध में जायफल को उबालकर इसका सेवन किया जा सकता है।
  • जायफल के चूर्ण को दूध में उबालकर, बने मिश्रण को अच्छे से छानकर उसका सेवन किया जा सकता है।
  • आप जायफल के चूर्ण को दूध के साथ मिलाकर पेस्ट तैयार कर सकते हैं और उसका इस्तेमाल अपनी त्वचा पर कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें… Health Tips: मौसम बदलते ही हो जाते हैं बीमारियों का शिकार? इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए करें ये काम

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधियां, तरीके और दावे अलग-अलग जानकारियों पर आधारित हैं।  REPUBLIC BHARAT आर्टिकल में दी गई जानकारी के सही होने का दावा नहीं करता है। किसी भी उपचार और सुझाव को अप्लाई करने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।

Published By : Sadhna Mishra

पब्लिश्ड 10 July 2024 at 17:00 IST