अपडेटेड 10 July 2024 at 16:31 IST

Health Tips: मौसम बदलते ही हो जाते हैं बीमारियों का शिकार? इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए करें ये काम

मौसम में बदलाव होने पर जिन लोगों की इम्यूनिटी कमजोरी होती है, वह जल्द ही बीमारी की चपेट में आ जाते हैं। ऐसे में आइए जानते हैं इन्यूनिटी कैसे बढ़ाएं।

immunity
इम्यूनिटी कैसे बढ़ाएं? | Image: Freepik

Immunity Increase Tips: इन दिनों देशभर के कई राज्यों में मानसून ने दस्तक दे दी है। बारिश के साथ ही लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिल चुकी है, लेकिन मौसम में बदलाव अपने साथ कई तरह की बीमारियां भी लेकर आता है। मौसमी बीमारियों का शिकार खासकर वह लोग होते हैं, जिनकी इम्यूनिटी कमजोर होती है। ऐसे में सवाल यह उठता है कि आखिर इम्यूनिटी को मजबूत या बूस्ट कैसे किया जाए। तो चलिए आज हम आपको इसके बारे में बताते हैं।

दरअसल, तापमान में उतार-चढ़ाव होने पर वायरस के पनपने का खतरा बढ़ जाता है, वहीं जब बात मानसून सीजन की हो तो यह कई गुना ज्यादा हो जाता है, क्योंकि मौसम के साथ-साथ हवा में मौजूद नमी बीमारी फैलाने वाले बैक्टीरिया के पनपने में बहुत ही मददगार होते हैं। यही वजह है कि बारिश के दिनों में काफी ज्यादा लोग वायरस और संक्रमण वाली बीमारियों की चपेट में आते हैं। इन बीमारियों से बचने के लिए जरूरी है कि आपकी इम्यूनिटी मजबूत हो।

इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए इन टिप्स को करें फॉलो

डीप ब्रीदिंग
वैसे तो हर मौसम में एक्सरसाइज करना बहुत ही फायदेमंद होता है, लेकिन बदलते मौसम में इम्यूनिटी बूस्ट करने के लिए डीप ब्रीदिंग एक्सरसाइज बहुत ही लाभकारी होता है। इससे फेफड़ों को मजबूती मिलती है।

व्यायाम करें
हेल्दी और फिट रहने के लिए रोजाना योग और एक्सरसाइज करना बहुत ही फायदेमंद होता है। इससे इम्यूनिटी बूस्ट करने में भी मदद मिलती है।

Advertisement

पालक
बदलते मौसम के साथ ही लोगों को अपनी डाइट में भी बदलाव करना चाहिए। इसमें कुछ ऐसी चीजें शामिल हो जो आपकी इम्यूनिटी को बूस्ट करने में मदद करें। इसके लिए आप पालक का सेवन कर सकते हैं। इसे आप साग, सब्जी या सलाद के रूप में खा सकते हैं। यह कई सारे ऐसे पोषक तत्वों से भरपूर होती है, जो शरीर में रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने का काम करती है।

अंडे
बदलते मौसम में इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए रोजाना 2 उबले हुए अंडे जरूर खाने चाहिए। इसमें प्रोटीन, ओमेगा 3 फैटी एसिड और कई तरह के विटामिन्स पाए जाते हैं, जो इम्यूनिटी बूस्ट करने का काम करते हैं।

Advertisement

बीजों का सेवन
इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाने के लिए प्रोटीन, ओमेगा 3 फैटी एडिस कैल्शियम, फॉस्फोरस, जिंक और आयरन जैसे पोषक तत्वों की जरूरत होती है, जो बीजों में पाए जाते हैं। ऐसे में अपनी डाइट में बादाम, काजू, कद्दू के बीज, पिस्ता जैसे बीजों को जरूर शामिल करें।  

यह भी पढ़ें… HIV से त्रिपुरा में 47 छात्रों की मौत 800 से ज्यादा केस, क्या है इसके शुरुआती लक्षण और फैलने का कारण

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधियां, तरीके और दावे अलग-अलग जानकारियों पर आधारित हैं।  REPUBLIC BHARAT आर्टिकल में दी गई जानकारी के सही होने का दावा नहीं करता है। किसी भी उपचार और सुझाव को अप्लाई करने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।

Published By : Sadhna Mishra

पब्लिश्ड 10 July 2024 at 16:21 IST