sb.scorecardresearch
Advertisement

अपडेटेड July 9th 2024, 20:09 IST

HIV से त्रिपुरा में 47 छात्रों की मौत 800 से ज्यादा केस, क्या है इसके शुरुआती लक्षण और फैलने का कारण

Tripura में 828 छात्रों के HIV पॉजिटिव होने के बाद हर कोई दहशत में है। ऐसे में आइए जानते हैं इस जानलेवा बीमारी के शुरुआती लक्षण और फैलने का कारण क्या है।

Reported by: Sadhna Mishra
Follow: Google News Icon
HIV
HIV के लक्षण और फैलने का कारण? | Image: Freepik

HIV Symptoms Spread Reason: त्रिपुरा राज्य से एक ऐसी खबर सामने आई है, जिसे सुनकर हर कोई सन्न रह गया। दरअसल, राज्य में अचानक 828 छात्रों के एचआईवी पॉजिटिव होने की पुष्टि हुई है, जिसमें से 47 की जान भी जा चुकी है। वहीं हैरानी की बात यह है कि इसमें से कई छात्र देशभर के अलग-अलग यूनिवर्सिटी या बड़े कॉलेजों में पढ़ाई कर रहे हैं। इस बात की जानकारी त्रिपुरा राज्य एड्स नियंत्रण सोसायटी -टीएसएसीएस ने दी है। ऐसे में अब सवाल यह उठता है कि कैसे इतने छात्रों के एचआईवी होने का पता नहीं चल सका। तो चलिए जानते हैं कि HIV के शुरुआती लक्षण क्या है और यह कैसे फैलता है।

दरअसल, दुनियाभर में मौजूद कई लाइलाज बीमारियों में से एक एचआईवी भी है। यह एक तरह का वायरस है, जो इम्यूनि सिस्टम को कमजोर कर देता है और आगे चलकर यह एड्स का कारण बनता है। फिर धीरे-धीरे यह संक्रमित व्यक्ति की जान ले लेता है। इस लाइलाज बीमारी से बचने का एक मात्र तरीका इसके प्रति जागरुकता है। साथ ही इसके शुरुआती लक्षण और फैलने के कारण के बारे में जानकारी होना भी जरूरी है। ऐसे में आइए जानते हैं कि HIV के शुरुआती लक्षण क्या हैं और यह किन कारणों से फैलता है।

क्या है एचआईवी? (What Is HIV)

एचआईवी के शुरुआती लक्षण और फैलने के कारण के बारे में जानने से पहले हमें यह जानना होगा कि आखिर एचआईवी होता क्या है। HIV एक तरह का वायरस है जो ह्यूमन इम्युनोडेफिशिएंसी वायरस रेट्रोवायरस परिवार का उपसमूह है, जो लेन्टिवायरस है। जब यह संक्रमण बढ़ जाता है, तो यह एड्स का रूप ले लेता है, जो इम्यून सिस्टम को कमजोर करके शरीर में मौजूद CD4 कोशिकाओं को नष्ट करने का काम करता है और धीरे-धीरे करके यह व्यक्ति की जान ले लेता है। ऐसे में इसके शुरुआती लक्षणों के बारे में जानकारी होना बहुत ही जरूरी होता है।

एचआईवी एड्स पॉजिटिव के लक्षण क्या है?

  • बुखार आना
  • ठंड लगना
  • गले में खराश होना
  • मांसपेशियों में दर्द होना
  • शरीर पर चकत्ते होना
  • रात को पसीना आना
  • थकान होना
  • ज्वाइंट पेन
  • ग्रंथियों में सूजन

नोट: आपको बता दें कि एचआईवी एड्स के लक्षण महिलाओं और पुरुषों में अलग-अलग होते हैं।

महिलाओं में एड्स के लक्षण
 

  • पीरियड्स साइकिल में बदलाव होना
  • अचानक से वजन कम होना और भूख कम लगना
  • पेट में समस्या बने रहना
  • बुखार रहना
  • लिंफ नोड्स में सूजन होना
  • शरीर में लाल चकत्ते होना

पुरुषों में एचआईवी एड्स के लक्षण
 

  • टेस्टिकल्स में दर्द महसूस होना
  • प्रोस्टेट ग्लैंड में सूजन
  • पेनिस एरिया में सूजन
  • इरेक्टाइल डिस्फंक्शन
  • इनफर्टिलिटी की समस्या
  • रेक्टम और टेस्टिकल्स की थैली में दर्द
  • हाइपोगोनैडिज्म के लक्षण महसूस होना

एचआईवी एड्स फैलने का कारण क्या है?

असुरक्षित यौन संबंध
अगर किसी एचआईवी एड्स से संक्रमित व्यक्ति के साथ असुरक्षित यौन संबंध बनाते हैं, तो आप भी संक्रमित हो सकते हैं। 
वेजाइनल, एनल या ओरल यौन संबंध बनाने से यह संक्रमण फैल सकता है।

इंजेक्शन शेयर करने से
अगर एचआईवी संक्रमित व्यक्ति पर इस्तेमाल की गई सुई यानी इंजेक्शन को किसी दूसरे स्वस्थ व्यक्ति पर इस्तेमाल करने से यह संक्रमण फैल सकता है।

प्रेग्नेंसी, डिलीवरी या ब्रेस्ट फीडिंग से
अगर कोई महिला एचआईवी संक्रमित है, तो वह ब्रेस्ट फीडिंग, प्रेग्नेंसी या डिलीवरी के समय बच्चे को भी संक्रमित कर सकती है।  

यह भी पढ़ें… Stomach Tips: मानसून में पेट का रखना है ख्याल, जरूर करें ये 5 काम; नहीं होगी अपच और कब्ज की शिकायत

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधियां, तरीके और दावे अलग-अलग जानकारियों पर आधारित हैं।  REPUBLIC BHARAT आर्टिकल में दी गई जानकारी के सही होने का दावा नहीं करता है। किसी भी उपचार और सुझाव को अप्लाई करने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।

पब्लिश्ड July 9th 2024, 20:09 IST