अपडेटेड 11 January 2026 at 17:55 IST

Weight Loss: बिना जिम, बिना थकान के तेजी से घटेगा वजन, अपनाएं जापान का ये खास वॉकिंग फॉर्मूला

Weight Loss: बिना जिम और बिना थकान के अगर आप तेजी से अपना वजह घटाना चाहते हैं, तो जापान के इस खास वॉकिंग फॉर्मूला को करें ट्राई।

Weight Loss Tips
Weight Loss | Image: Freepik

Weight Loss: आज के समय में फिट रहने के लिए लोग घंटों जिम में पसीना बहाते हैं, लेकिन जापान के लोग फिटनेस को किसी ट्रेंड की तरह नहीं बल्कि रोजमर्रा की आदत की तरह अपनाते हैं। कम उम्र से ही बैलेंस डाइट, एक्टिव लाइफस्टाइल और पैदल चलने की आदत ही उनकी सेहत की सबसे बड़ी ताकत होती है। यही वजह है कि वहां के लोग बिना भारी-भरकम एक्सरसाइज किए भी लंबे समय तक फिट, चुस्त और स्लिम नजर आते हैं। उनकी इस फिटनेस का राज छिपा है एक खास वॉकिंग तकनीक में, जिसे इंटरवल वॉकिंग ट्रेनिंग या जापानी वॉकिंग तकनीक कहा जाता है। आइए आपको बताते हैं कि ये क्या है, और अपनी लाइफ में इसे कैसे फॉलो करें।

क्या है जापानी इंटरवल वॉकिंग ट्रेनिंग?

इंटरवल वॉकिंग ट्रेनिंग यानी तेज और स्लो वॉक को बारी-बारी से करने को कहते हैं। इस तकनीक में एक तय पैटर्न को फॉलो किया जाता है। इसमें 3 मिनट तेज कदमों से चलना होता है और उसके बाद 3 मिनट नॉर्मल वॉक करना होता है, जिसे पूरे वॉक सेशन में कई बार दोहराया जाता है। इसी इंटरवल सिस्टम की वजह से यह नॉर्मल वॉक की तुलना में ज्यादा असरदार साबित होती है।

सिर्फ 30 मिनट की करें वॉक

इस तकनीक की सबसे खास बात यह है कि इसके लिए घंटों समय निकालने की जरूरत नहीं होती है। लगभग 30 मिनट की स्मार्ट वॉक ही काफी मानी जाती है। शुरुआत 2 से 3 मिनट के हल्के वार्म-अप से की जाती है। इसके बाद 3 मिनट तेज चाल से चलना होता है, जिसमें स्पीड नॉर्मल से ज्यादा होती है। इस दौरान कंधे पीछे रखें, रीढ़ सीधी रखें और पेट की मांसपेशियों को एक्टिव रखना जरूरी होता है। फिर अगले 3 मिनट धीमी चाल से चलकर शरीर को रिकवरी का समय दिया जाता है। इसी पैटर्न को करीब 5 बार दोहराया जाता है।

10 हजार कदम से ज्यादा असरदार क्यों है ये वॉक?

नॉर्मल वॉक करने पर कुछ समय बाद शरीर कैलोरी बर्न करना कम कर देता है, लेकिन इंटरवल वॉकिंग में तेज और धीमी चाल के बदलाव से मेटाबॉलिज्म लगातार एक्टिव रहता है। रिपोर्ट के अनुसार यह तकनीक पेट की चर्बी घटाने, ब्लड शुगर कंट्रोल करने और ब्लड प्रेशर बैलेंस रखने में मददगार हो सकती है। कम समय में बेहतर नतीजे मिलने के कारण यह 10 हजार कदम वाली वॉक से भी ज्यादा असरदार मानी जा रही है।

Advertisement

जापानी वॉक की सही शुरुआत कैसे करें?

इंटरवल वॉकिंग ट्रेनिंग की शुरुआत सुबह खाली पेट करना बेहतर माना जाता है। वॉक के दौरान मोबाइल ऐप या स्मार्ट वॉच की मदद से समय और स्पीड को ट्रैक किया जा सकता है। चलते समय शरीर की पोजिशन पर खास ध्यान देना जरूरी है। रीढ़ सीधी रखें, कोर मसल्स एक्टिव रखें और सांस लेने का तरीका सही रखें। नाक से गहरी सांस लें और धीरे-धीरे बाहर छोड़ें। रोजाना ट्राई करने से वजन कंट्रोल, पेट की चर्बी कम करने और ब्लड शुगर मैनेज करने में यह तकनीक बेहद फायदेमंद साबित हो सकती है।

यह भी पढ़ें: चित्रांगदा ने बताया जॉन अब्राहम की पीठ पर भरे पड़े थे नाखून के निशान

Advertisement

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधियां, तरीके और दावे अलग-अलग जानकारियों पर आधारित हैं।  REPUBLIC BHARAT आर्टिकल में दी गई जानकारी के सही होने का दावा नहीं करता है। किसी भी उपचार और सुझाव को अप्लाई करने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।

Published By : Kirti Soni

पब्लिश्ड 11 January 2026 at 17:55 IST