अपडेटेड 1 April 2025 at 16:08 IST
Jaggery: क्या गर्मी में गुड़ खाना चाहिए?
Is jaggery good to eat in the summer? क्या गर्मी में गुड़ खाना अच्छा है? क्या गर्मी के मौसम में गुड़ खाया जा सकता है? जानते हैं इस लेख के माध्यम से...
- लाइफस्टाइल न्यूज़
- 2 min read

Can We Eat Jaggery in Summer: अक्सर आपने देखा होगा कि सर्दियों में लोग गुड़ का सेवन करते हैं। ये न केवल सेहत के लिए अच्छा होता है बल्कि कई समस्या को भी दूर कर सकता है। लेकिन लोगों के मन में यह सवाल उठ रहा है कि क्या वे गुड़ का सेवन गर्मियों में कर सकते हैं। अगर आप भी यह जानना चाहते हैं कि क्या गर्मियों में गुड़ का सेवन किया जा सकता है तो आज का हमारा लेख आपके लिए है।
आज हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से बताएंगे कि क्या गर्मियों में गुड़ का सेवन किया जा सकता है या नहीं। पढ़ते हैं आगे...
क्या गर्मी के मौसम में गुड़ खाया जा सकता है?
बता दें कि गर्मियों में गुड़ का सेवन व्यक्ति को सोच समझकर करना चाहिए। गर्मियों में यह शरीर की गर्मी बढ़ा सकता है। जी हां, गुड़ की तासीर बेहद ही गर्म होती है। ऐसे में इसे यदि गर्मियों में खाया जाए तो इससे बुखार, डायरिया, उल्टी, दस्त जैसी समस्या हो सकती है। गर्मियों में अक्सर लोगों को उन चीजों का सेवन करना चाहिए, जिनकी तासीर ठंडी हो। उदाहरण के रूप में लोग खीरा, ककड़ी, तरबूज आदि का सेवन कर सकते हैं। ऐसे में यदि इन चीजों के साथ भी गुड़ का सेवन किया जाए तो ठंडा गरम की समस्या हो सकती है।
नुकसान
- गर्मियों में यदि गुड़ का सेवन किया जाए तो पाचन संबंधी समस्याओं का सामना करना पड़ता है। यह पेट में दर्द, कब्ज, एसिडिटी, अपच आदि समस्याओं का सामना कर सकता है।
- यदि कोई व्यक्ति गुड़ का सेवन करता है तो इसके कारण नाक से खून आने की समस्या भी हो सकती है।
- यदि व्यक्ति गर्मियों में गुड़ का सेवन करता है तो इससे शरीर में जलन खुजली की समस्या का भी सामना करना पड़ता है।
- बता दें कि गर्मियों में गुड़ के सेवन से शरीर में कई अन्य समस्या भी हो सकती हैं।
Advertisement
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधियां, तरीके और दावे अलग-अलग जानकारियों पर आधारित हैं। REPUBLIC BHARAT आर्टिकल में दी गई जानकारी के सही होने का दावा नहीं करता है। किसी भी उपचार और सुझाव को अप्लाई करने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।
Published By : Garima Garg
पब्लिश्ड 1 April 2025 at 16:08 IST