अपडेटेड 29 March 2025 at 12:13 IST
Kuttu Ka Atta: नवरात्रि के व्रत में करने वाले हैं कुट्टू के आटे का सेवन? तो जान लें इसे खाने के अमेजिंग फायदे
Kuttu Ke Atte Ke Fayde: नवरात्रि के व्रत में अगर आप कुट्टू के आटे का सेवन करने वाले हैं तो आपको इसके फायदों के बारे में जान लेना चाहिए।
- लाइफस्टाइल न्यूज़
- 3 min read

Kuttu Ke Atte Ke Fayde: देशभर में कल यानी रविवार, 30 मार्च से चैत्र नवरात्रि ( Chaitra Navratri )की शुरुआत होने वाली है। नौ दिनों तक चलने वाले इस उत्सव में मां दुर्गा के नौ अलग-अलग रूपों की पूजा की जाती है। इस दौरान भक्त माता को प्रसन्न करने के लिए व्रत भी करते हैं। ये व्रत फलाहारी होता है, लिहाजा भक्त इसमें कुट्टू के आटे (Kuttu Ka Atta) या सिंघाड़े के आटे की रोटी या पूरी-चीला बनाकर इसका सेवन करते हैं।
हालांकि कुट्टू का आटा न सिर्फ व्रत में पेट भरने का काम करता है बल्कि इसे खाने से सेहत को कई अनगिनत फायदे भी होते हैं। दरअसल, कुट्टू के आटे में उच्च गुणवत्ता वाले प्रोटीन, फाइबर और विटामिन B-complex होते हैं। इसके अलावा, इसमें मिनरल्स जैसे कैल्शियम, आयरन और पोटैशियम भी पाए जाते हैं। जो सेहत के लिए काफी फायदेमंद है। ऐसे में आइए जानते हैं कि व्रत के दौरान कुट्टू के आटे से बनी चीजों का सेवन करने से सेहत को क्या-क्या फायदे होंगे।
कुट्टू का आटा खाने के फायदे (Benefits of eating buckwheat flour)
वजन घटाए
व्रत में अगर कुट्टू का आटा एक बार खा लिया जाए तो आपको लम्बे समय तक भूख नहीं लगती है। जिस वजह से आप ज्यादा खाना खाने से बचते हैं और इससे आपका वजन कंट्रोल होने में रहता है।
Advertisement
ग्लूटेन फ्री
ऐसे लोग जिन्हें ग्लूटेन फ्री फूड्स खाने पसंद हैं, उन्हें कुट्टू के आटे से बनी चीजों का सेवन करना चाहिए। ये फाइबर से भरपूर होता है। इसलिए ये पेट से जुड़ी समस्याओं के लिए काफी अच्छा होता है।
Advertisement
हार्ट हेल्थ
यह कोलेस्ट्रॉल लेवल को कम करता है जिससे बीपी कंट्रोल करने और ब्लड वेसेल्स को हेल्दी रखने में मदद मिलती है। ये आपको दिल से जुड़ी बीमारियों से राहत देने का काम करता है।
इम्यूनिटी बूस्टर
कुट्टू के आटे में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट इम्यूनिटी सिस्टम को और ज्यादा बेहतर करने का काम करते हैं। ये आपके इम्यून सिस्टम को मजबूत कर आपको कई बीमारियों से बचाने का काम करता है।
ब्लड शुगर
कुट्टू के आटे का ग्लाइसेमिक इंडेक्स कम होता है जिसके कारण यह ब्लड में शुगर लेवल को कम रखने में मददगार साबित होता है। डायबिटीज के मरीजों के लिए भी ये काफी फायदेमंद है।
मिलेगी एनर्जी
कुट्टू का आटा हाई कैलोरी और कार्बोहाइड्रेट्स से भरपूर होता है, जो शरीर को ऊर्जा प्रदान करता है। व्रत के दौरान यह थकान और कमजोरी को दूर करता है।
डाइजेशन
कुट्टू का आटा पचने में आसान होता है और इसमें फाइबर की अच्छी मात्रा होती है, जिससे डाइजेशन सही रहती है और कब्ज की समस्या कम होती है।
प्रोटीन से भरपूर
कुट्टू का आटा उच्च गुणवत्ता वाले प्रोटीन से भरपूर होता है, जो मांसपेशियों को मजबूती देने और शरीर के विकास में मदद करता है।
बोन हेल्थ
इसमें कैल्शियम, फास्फोरस और आयरन होते हैं, जो हड्डियों को मजबूत करने में मदद करते हैं और हड्डियों की सेहत को बनाए रखते हैं।
मेंटल हेल्थ
कुट्टू का आटा मानसिक संतुलन और ताजगी बनाए रखने में सहायक होता है, क्योंकि इसमें प्रोटीन और आयरन होता है जो मस्तिष्क के कार्य को बेहतर बनाता है। इसलिए इसका सेवन करना काफी अच्छा माना जाता है।
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधियां, तरीके और दावे अलग-अलग जानकारियों पर आधारित हैं। REPUBLIC BHARAT आर्टिकल में दी गई जानकारी के सही होने का दावा नहीं करता है। किसी भी उपचार और सुझाव को अप्लाई करने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।
Published By : Kajal .
पब्लिश्ड 29 March 2025 at 11:50 IST