Camphor: कपूर को सूंघने से मिलेंगे कई फायदे, आएगी गहरी नींद और...
Is camphor good to inhale? कपूर सूंघने के क्या फायदे हैं? कपूर से कौन सी बीमारी ठीक होती है? जानते हैं इस लेख के माध्यम से..
- लाइफस्टाइल न्यूज़
- 2 min read

Is smelling kapoor good for health? बता दें कपूर का इस्तेमाल न केवल धार्मिक कार्यों में किया जाता है बल्कि कपूर सेहत के लिए बेहद जरूरी होता है। ऐसे में जिन लोगों को सांस से संबंधित समस्या होती है वे यदि कपूर को सूंघते हैं तो इससे कई तरीकों से फायदा पहुंच सकता है। ऐसे में इन फायदों के बारे में पता होना जरूरी है।
आज का हमारा लेख इसी विषय पर है। आज हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से बताएंगे कि कपूर को सूंघने से सेहत को क्या-क्या फायदे होते हैं। पढ़ते हैं आगे…
कपूर सूंघने के क्या फायदे हैं?
- जिन लोगों को साइनस की समस्या रहती है यदि वे कपूर को सूंघते हैं तो इससे फायदा मिलता है। बता दें कि कपूर में अंदर पाए जाने वाले गुण न केवल बंद नाक के मार्ग को खोलने का काम करते हैं बल्कि सांस लेने में आसानी भी पैदा कर सकते हैं। ऐसे में जिन लोगों की नाक बंद रहती है यदि वे कपूर को सूंघते हैं तो इससे फायदा मिल सकता है।
- बता दें कि कपूर को सूंघने से नाक की जलन से भी राहत मिलती है। यह साइनस के दबाव को कम करने में उपयोगी है।
- यदि कपूर को सूंघा जाए तो इससे व्यक्ति को नींद भी गहरी आती है। बता दें कि लोग नाक बंद होने के कारण सही प्रकार से नहीं सो पाते हैं। ऐसे में यदि कपूर को सूंघा जाए या अपने आसपास रखा जाए तो इससे न केवल नाक के रास्ते में आने वाली सूजन दूर हो सकती है बल्कि नाक खुल भी जाती है, जिससे नींद भी बेहतर आती है।
कैसे करें कपूर का इस्तेमाल?
इसका इपयोग करने के लिए आप एक कॉटन के कपड़े में कपूर को बांधे और उसे हल्का हल्का नाक के पास रखें। इसे सूंघने से फायदा मिल सकता है।
Advertisement
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधियां, तरीके और दावे अलग-अलग जानकारियों पर आधारित हैं। REPUBLIC BHARAT आर्टिकल में दी गई जानकारी के सही होने का दावा नहीं करता है। किसी भी उपचार और सुझाव को अप्लाई करने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।