अपडेटेड 22 February 2025 at 15:58 IST

Liver Detox: आज से शुरू कर दें इन चीजों का सेवन, लिवर हो जाएगा एकदम साफ

What is the fastest way to cleanse your liver? अपने लिवर को साफ करने का सबसे तेज़ तरीका क्या है? जानते हैं इस लेख के माध्यम से...

Fatty liver disease
Liver Detox: आज से शुरू कर दें इन चीजों का सेवन, लिवर हो जाएगा एकदम साफ | Image: Freepik

What is the fastest way to cleanse your liver? बता दें हमारे शरीर के जरूरी अंगों में से एक है लिवर। लिवर भी महत्वपूर्ण होता है। ऐसे में इसका खास ध्यान रखना भी हमारी ही जिम्मेदारी है। बता दें कि इसका काम न केवल पाचन क्रिया को तंदुरुस्त करना होता है बल्कि शरीर की सफाई करना भी होता है। ऐसे में अगर यह ठीक से कम ना करें तो शरीर में विषाक्त पदार्थ जमा हो जाते हैं जो बीमारियों का सामना करा सकते हैं। ऐसे में बता दें कि यदि कुछ चीजों का सेवन किया जाए तो लिवर को डिटॉक्स किया जा सकता है। 

आज का हमारा लेख इसी विषय पर है। आज हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से बताएंगे की लिवर को डिटॉक्स करने में कौन से घरेलू उपाय आपके काम आ सकते हैं। पढ़ते हैं आगे… 

लिवर की गंदगी कैसे साफ करें?

  • चुकंदर के अंदर एंटीऑक्सीडेंट पाया जाता है जो न केवल लिवर को डिटॉक्स कर सकता है बल्कि इसकी सफाई भी करता है। ऐसे में आप सलाद के रूप में चुकंदर का सेवन कर सकते हैं। 
  • लिवर को डिटॉक्स करने में हल्दी आपके बेहद काम आ सकती है। ये न केवल लिवर की सूजन को कम कर सकती है बल्कि डैड सेल्स को ठीक करने में भी उपयोगी है। ऐसे में आप खाने के अलावा हल्दी का पानी भी पी सकते हैं। इससे फायदा मिल सकता है। 
  • बता दें कि अदरक के इस्तेमाल से भी लिवर को डिटॉक्स किया जा सकता है। अदरक के अंदर एंटी-ऑक्सीडेंट्स पाए जाते हैं जो न केवल लिवर की क्षमता को बढ़ाते हैं बल्कि उन्हें मजबूत भी करते हैं। बता दें कि जिन लोगों को बवासीर की समस्या है वे लोग अदरक का सेवन करने से पहले एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें। 
  • नींबू पानी के सेवन से भी लिवर को भी डिटॉक्स किया जा सकता है। बता दें कि ये शरीर से विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालता है और पाचन क्रिया को अच्छा बनाता है। इसके अंदर विटामिन सी पाया जाता है। ऐसे में पानी में इसकी बूंदों को मिलाकर पी सकते हैं।

ये भी पढ़ें - Urine: पेशाब में जलन किस बीमारी के लक्षण हैं? तुरंत दिखाएं डॉक्टर को

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधियां, तरीके और दावे अलग-अलग जानकारियों पर आधारित हैं।  REPUBLIC BHARAT आर्टिकल में दी गई जानकारी के सही होने का दावा नहीं करता है। किसी भी उपचार और सुझाव को अप्लाई करने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।

Published By : Garima Garg

पब्लिश्ड 22 February 2025 at 15:58 IST