International Yoga Day 2024: दिल की सेहत का रखना है ख्याल तो जरूर करें ये 5 योगासन, होगा फायदा
Yoga for Heart: अगर आप अपने दिल की सेहत को दुरुस्त करना चाहते हैं तो आपको यहां दिए गए योगासन रोजाना करने चाहिए।
- लाइफस्टाइल न्यूज़
- 2 min read

International Yoga Day 2024: आज यानी शुक्रवार, 21 जून के दिन अंतरराष्ट्रीय योग दिवस (International Yoga Day) मनाया जा रहा है। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस भारत ही नहीं पूरी दुनिया में मनाया जाता है हालांकि योग की उत्पत्ती भारत में हुई थी, जिसके बाद आज दुनियाभर में कई लोग योग को अनाकर हेल्दी लाइफ जी रहे हैं।
जी हां, योग महज मोटापा कम करने के लिए ही नहीं बल्कि सेहत के लिए भी काफी अहम माना जाता है। अगर आपको अपने दिल की सेहत का ध्यान रखना है तो आप योग दिवस को अपनाकर हार्ट हेल्थ को और दुरुस्त कर सकते हैं। आइए जानते हैं कि किन योगासनों को करके आप अपने दिल की सेहत का ध्यान रख सकते हैं।
दिल की सेहत के लिए योगासन (yoga asanas for heart health)
ताड़ासन
स्ट्रेस, एंग्जायटी समेत हार्ट हेल्थ के लिए ताड़ासन करना सबसे सही रहेगा। इससे शरीर की स्ट्रेचिंग होती है, जिस कारण ब्लड फ्लो तो अच्छा होता ही है साथ ही शरीर की सारी मांसपेशियां भी खुल जाती हैं। इसलिए इस आसान को जरूर करें।
Advertisement
भुजंगासन
भुजंगासन ब्लड सर्कुलेशन को बेहतर करने का काम करता है। ये दिल की सेहत के लिए भी काफी फायदेमंद है। इसे आप दिन में 3-4 बार कुछ सेकेंड्स के लिए कर सकते हैं। इससे आपकी बॉडी दिनभर एनर्जेटिक बनी रहेगी।
Advertisement
उष्ट्रासन
हार्ट डिजीज के खतरे को कम करने के लिए आपको रोजाना कुछ सेकेंड्स के लिए 3-4 बार उष्ट्रासन जरूर करना चाहिए। इससे ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है जो दिल की सेहत के लिए काफी अच्छा है। साथ ही इससे मांसपेशियां और हड्डियां भी मजबूत होती हैं।
वीरभद्रासन
शरीर के ब्लड सर्कुलेशन को बेहतर करने के लिए वीरभद्रासन जरूर करना चाहिए। इस आसन को अगर आप दिन में 3-4 बार 15-20 सेकेंड्स के लिए करते हैं तो इससे आपका सारा स्ट्रेस रिलीफ हो जाएगा। ये दिल की सेहत के साथ-साथ अन्य आम बीमारियों को दूर करने में भी कारगर है।
त्रिकोणासन
त्रिकोणासन दिल की ही नहीं बल्कि शरीर के सेहत के लिए भी काफी लाभकारी है। अगर आप इस आसान को रोजाना 3 से 4 बार 15 से 20 सेकेंड्स के लिए करते हैं तो ये हार्ट डिजीज के खतरे को कम कर दिल को सेहतमंद बनाने का काम करता है।
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधियां, तरीके और दावे अलग-अलग जानकारियों पर आधारित हैं। REPUBLIC BHARAT आर्टिकल में दी गई जानकारी के सही होने का दावा नहीं करता है। किसी भी उपचार और सुझाव को अप्लाई करने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।