Weather Update: दिल्लीवालों को अभी और सताएगी गर्मी, जानिए उत्तर भारत में कैसा रहेगा मौसम का हाल

Weather Update: देश के कई राज्यों में पड़ रही भयंकर गर्मी के बीच मौसम विभाग ने कई राज्यों के लिए नया वेदर अपडेट जारी किया है।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
UP Weather: Severe Heatwave Warning For 14 Days | Red Alert Issued In These Areas
मौसम अपडेट | Image: X

Weather Update: उत्तर भारत के कई राज्यों में गर्मी से लोगों का बुरा हाल है। जहां कई राज्य हीटवेव जैसी स्थिति का सामना कर रहे हैं वहीं दक्षिण भारत में झमाझम बारिश का दौर जारी है। ऐसे में गर्मी झेल रहे उत्तर भारत के कई राज्य बेसब्री से मानसून का इंतजार कर रहे हैं। हालांकि मौसम विभाग की हालिया वेदर अपडेट की मानें तो अभी कई राज्यों में गर्मी का दौर जारी रहने वाला है।

भारत मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, उत्तर प्रदेश में 23 जून तक भीषण गर्मी पड़ेगी। हालांकि शुक्रवार से बिहार, झारखंड, जम्मू, पंजाब, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड समेत ओडिशा और उत्तर प्रदेश में कुछ हद तक तापमान में गिरावट दर्ज होने से गर्मी का प्रकोप कम हो सकता है।

दिल्ली में बारिश!

मौसम विभाग के अनुसार, देश की राजधानी दिल्ली में शुक्रवार सुबह से बादल छाए हुए हैं। तपतपाती गर्मी का प्रकोप झेल रही दिल्ली में शुक्रवार को हल्की बारिश होने की संभावना है। हालांकि 23 जून तक दिल्ली समेत उत्तर भारत के कई राज्यों में भीषण गर्मी पड़ने की भी संभावना है। वहीं, मानसून की बात करें तो 27 जून तक दिल्ली में मानसून दस्तक दे सकता है। लिहाजा दिल्ली में रहने वालों को अभी गर्मी से राहत पाने के लिए मानसून का थोड़ा और इंतजार करना होगा।

यहां भी हो सकती है बारिश

इसके अलावा मौसम विभाग के अनुसार अगले 5 दिनों के दौरान मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, अरुणाचल प्रदेश, असम, मिजोरम और त्रिपुरा और उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल में गरज हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। साथ ही मध्य महाराष्ट्र, आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु, दक्षिण गुजरात, उत्तरी छत्तीसगढ़, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, जम्मू कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, लद्दाख आदि राज्यों के कुछ इलाकों में भी बारिश होने की उम्मीद जताई जा रही है। 

Advertisement

ये भी पढ़ें: Aaj Ka Rashifal: तुला, कुंभ समेत इन राशियों की बढ़ सकती है परेशानी, जानिए कैसा रहेगा आज आपका दिन

Published By:
 Kajal .
पब्लिश्ड