अपडेटेड 8 July 2025 at 23:23 IST

Vitamin-B12: अपनी डाइट में शामिल करें ये 5 चीजें, शरीर में विटामिन बी-12 की नहीं होगी कभी कमी

Vitamin-B12: वेजिटेरियन के लिए फोर्टीफाइड फूड विटामिन-बी12 की कमी पूरी होने के लिए बेहतरीन विकल्प है। इसके सेवन से आप विटामिन बी12 की कमी को रोक सकते हैं।

Vitamin B12
Vitamin B12 | Image: AI

अनशेड्यूल लाइफस्टाइल और गलत खानपान से शरीर में विटामिन बी12 की कमी हो जाती है, जबकि विटामिन भी हमारे शरीर के लिए बहुत जरूरी होता है। इसकी कमी से हमारे शरीर में कई तरह की समस्याएं बन सकती हैं। अगर आप भी विटामिन-बी12 की कमी से जूझ रहे हैं तो आज हम आपको कुछ ऐसे फूड्स बताने जा रहे हैं जिनमें विटामिन-बी12 भरपूर मात्रा में पाया जाता है।

विटामिन-बी12 हमारे शरीर में मौजूद जरूरी पोषक तत्वों में से एक होता है। शरीर के कई सारे जरूरी काम करता है और हमारे शरीर को हेल्दी बनाने में मदद करता है। सबसे अहम बात यह है कि विटामिन-बी12 हमारे शरीर के रेड ब्लड सेल्स के लिए जरूरी होता है साथ ही इम्यूनिटी बूस्ट करने और खाने को एनर्जी में बदलने में भी सहायक होता है।

आज हम आपको कुछ ऐसे फूड्स बताने जा रहे हैं जो आपके शरीर में विटामिन-बी12 की कमी को पूरा करेंगे और आपके शरीर को स्वस्थ रखने में मदद करेंगे।

डेयरी प्रोडक्ट्स: अगर आप वेजिटेरियन है तो आप विटामिन-बी12 की कमी के लिए डेयरी प्रोडक्ट्स का यूज कर सकते हैं। डेयरी प्रॉडक्ट्स की बात करें तो दूध, दही, पनीर, चीज, विटामिन-बी12 का बेहतरीन सोर्स होते हैं। विटामिन का नेचुरल सोर्स होने के साथ-साथ अगर आप इसे रेगुलर डाइट में शामिल करते हैं तो इससे आपके शरीर को कई सारे फायदे मिलते हैं और विटामिन की कमी नहीं होती है।

Advertisement
Dairy Products- AI

फोर्टीफाइड फूड: वेजिटेरियन के लिए फोर्टीफाइड फूड विटामिन-बी12 की कमी पूरी होने के लिए बेहतरीन विकल्प है। इसके सेवन से आप विटामिन बी12 की कमी को रोक सकते हैं।

Fortified Food- AI

अंडा: विटामिन-बी12 की कमी को रोकने के लिए अंडा एक बढ़िया ऑप्शन है। हां उनके लिए जो एगीटेरियन हैं या नॉनवेज खाते हैं । अंडा खाने से आपके शरीर में विटामिन बी12 की कमी नहीं होगी।

Advertisement

चिकन: नॉन वेज खाने वालों के लिए चिकन विटामिन-बी12 का बढ़िया स्रोत है। वैसे भी पाया गया है कि नॉनवेज खाने वालों में विटामिन की कमी कम ही होती है, हालांकि चिकन में फिश जितना विटामिन-बी12 नहीं पाया जाता लेकिन फिर भी यह शरीर की विटामिन की कमी पूरी कर सकता है।

फिश और सी-फूड: फिश और सी-फूड विटामिन-बी12 के सबसे समृद्ध स्रोतों में से एक है। विटामिन-बी12 की कमी को रोकने के लिए इसे आप डाइट में शामिल कर सकते हैं। साथ ही एनिमल लिवर और किडनी भी विटामिन-बी12 के लिए बेस्ट सोर्सेज में से एक होती हैं लेकिन यह उन्हीं लोगों के लिए काम आ सकती हैं जो नॉनवेज खाते हैं।

इसे भी पढ़ें: कपड़े सुखाते समय जोर से हिलने लगती है वॉशिंग मशीन? इन हैक से करें ठीक

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधियां, तरीके और दावे अलग-अलग जानकारियों पर आधारित हैं।  REPUBLIC BHARAT आर्टिकल में दी गई जानकारी के सही होने का दावा नहीं करता है। किसी भी उपचार और सुझाव को अप्लाई करने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।

Published By : Deepak Gupta

पब्लिश्ड 8 July 2025 at 23:23 IST