अपडेटेड 19 February 2026 at 10:06 IST
Human Brain Facts: दिमाग की एक्सपायरी डेट? जानें किस उम्र के बाद घटने लगती है आपकी याददाश्त
Human Brain Facts: इंसानी दिमाग शरीर का सबसे अहम हिस्सा है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि इसकी कार्यक्षमता भी उम्र के साथ बदलने लगती है? आइए जानते हैं कि किस उम्र के बाद हमारी याददाश्त कम होने लगती है?
- लाइफस्टाइल न्यूज़
- 2 min read

Human Brain Facts: इंसानी शरीर का सबसे रहस्यमयी और शक्तिशाली अंग दिमाग होता है। यह एक ऐसा सुपरकंप्यूटर है जो बिना रुके 24 घंटे काम करता है। लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि क्या इस 'सुपरकंप्यूटर' की भी कोई एक्सपायरी डेट होती है? क्या एक उम्र के बाद हमारा दिमाग थकने लगता है?
विज्ञान कहता है कि जैसे-जैसे हमारी उम्र बढ़ती है, शरीर के अन्य अंगों की तरह मस्तिष्क में भी बदलाव आते हैं। आइए जानते हैं कि याददाश्त घटने का सिलसिला कब शुरू होता है और इसके पीछे के रोचक तथ्य क्या हैं।
किस उम्र में शुरू दिमाग याददाश्त खोने लगता है?
अक्सर हमें लगता है कि याददाश्त कमजोर होना बुढ़ापे की निशानी है, इंसान की मानसिक क्षमताएं 22 साल की उम्र में अपने शिखर पर होती हैं।
हैरानी की बात यह है कि तर्क करने की क्षमता और सोचने की गति में गिरावट 27 साल की उम्र से ही शुरू हो सकती है। वहीं, याददाश्त में गिरावट आमतौर पर 37 से 40 साल की उम्र के आसपास महसूस होने लगती है।
क्यों घटने लगती है याददाश्त?
- जैसे-जैसे उम्र बढ़ती है, मस्तिष्क के कुछ खास हिस्सों में बदलाव आने लगते हैं।
- दिमाग का वह हिस्सा जो यादें बनाता है , उम्र के साथ धीरे-धीरे सिकुड़ने लगता है।
- दिमाग के न्यूरॉन्स के बीच मैसेज भेजने की गति धीमी हो जाती है।
- उम्र बढ़ने पर दिमाग की ओर होने वाला रक्त संचार कम हो सकता है, जिससे एकाग्रता में कमी आती है।
क्या दिमाग की कोई 'एक्सपायरी डेट' है?
दिमाग की कोई एक्सपायरी डेट नहीं होती। जब तक आप जीवित हैं, आपका दिमाग काम करता है। हालांकि, इसकी 'प्लास्टिसिटी' यानी कि दिमाग की सीखने की क्षमता उम्र के साथ कम हो जाती है।
ये भी पढ़ें - Lunar Eclipse 2026 List: किन-किन जगहों पर दिखाई देगा चंद्र ग्रहण? यहां पढ़ें ग्रहण की सही तिथि, समय और सूतक काल
Advertisement
अच्छी याददाश्त के लिए क्या-क्या खाना चाहिए?
- अखरोट खाने से आपका दिमाग तेज होता है। इसमें मौजूद पोषक तत्व याददाश्त बढ़ाने में मदद करते हैं।
- आप अलसी के बीज खाएं। इसमें भरपूर मात्रा में ओमेगा- 3 पाया जाता है।
- अगर आप नॉन-वेज खाते हैं, तो सैल्मन या टूना मछली दिमाग के लिए अच्छी मानी जाती है।
- आप पालक और केले खाएं। इसमें विटामिन K, ल्यूटिन और फोलेट होता है, जो दिमाग की उम्र बढ़ने की प्रक्रिया को धीमा करते हैं।
- संतरा और नींबू विटामिन-C से भरपूर होते हैं, जो दिमाग को तेज करता है।
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधियां, तरीके और दावे अलग-अलग जानकारियों पर आधारित हैं। REPUBLIC BHARAT आर्टिकल में दी गई जानकारी के सही होने का दावा नहीं करता है। किसी भी उपचार और सुझाव को अप्लाई करने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।
Published By : Aarya Pandey
पब्लिश्ड 19 February 2026 at 10:06 IST