अपडेटेड 20 October 2025 at 12:35 IST
Diwali 2025: दिवाली पर पटाखों से बच्चों का हाथ-पैर जल जाएं तो करें ये 4 उपाय, जलन से तुरंत मिलेगी राहत
दिवाली के मौके पर पटाखा जलाना लगभग हर किसी को पसंद होता है। खासकर, बच्चों को इसका खूब शौक रखता है, लेकिन कई बार पटाखे छोड़ने वक्त हाथ-पैर जल जाते हैं। इन टिप्स को फॉलो करके जलन की परेशानी को तुरंत दूर सकते हैं।
- लाइफस्टाइल न्यूज़
- 2 min read

Diwali Firecrackeer Safty Tips: इस साल 20 अक्टूबर यानी आज दिवाली देश भर में मनाया जा रहा है। इस खास मौके पर लोग अपने-अपने घरों को दीये और कलात्मक रंगोली से घर को सजाते हैं। दिवाली के दिन कुछ लोग एक-दूसरे के साथ मिठाइयां बांटकर खुशियां मानते हैं, तो कुछ लोग साथ में मिलकर पटाखा छोड़ते हैं। इस दिन मां लक्ष्मी के साथ भगवान गणेश की पूजा होती है।
दिवाली के दिन आम लोग पटाखे जलाते तो है साथ में बच्चे भी इसका खूब शौक रखते हैं। बच्चे जब पटाखा जलाते हैं, तो कई बार उनका हाथ या पैर जल जाता है, जिसकी वजह से बहुत तेज जलन होने लगती है। कई बार हाथ-पैर इस कदर जल जाता है कि बड़े और बच्चों को हॉस्पिटल तक लेकर जाना पड़ जाता है। ऐसे में हम आपको कुछ बेहतरीन टिप्स बताने जा रहे हैं, जिन्हें फॉलो करके आसानी से स्किन जलन की परेशानी को दूर कर सकते हैं।
ठंडे पानी का इस्तेमाल करें
दिवाली के मौके पर पटाखा जलाते समय बच्चों के हाथ-पैर जल जाते हैं, तो आप ठंडे पानी का इस्तेमाल कर सकते हैं। इससे जलन से तुरंत राहत मिलती है। इसके लिए आप कुछ समय के लिए हाथ या पैर को ठंडे पानी में डुबोकर भी रख सकते हैं।
एलोवेरा जेल का इस्तेमाल करें
आयुर्वेद में एलोवेरा को औषधि का खजाना माना जाता है। इसलिए आयुर्वेद में इसका खूब इस्तेमाल होता है। एलोवेरा जलन कम करने के लिए भी माना जाता है। अगर पटाखा छोड़ते समय हाथ-पैर जल जाता है, तो उस स्थान पर एलोवेरा जेल लगा सकते हैं। इससे आपको तुरंत राहत मिलेगी।
नारियल का तेल उपयोग करें
पटाखे से जले हुए हाथ-पैर स्थान पर नारियल तेल लगाना असरदार हो सकता है। यह नॉर्मल से लेकर तेज जलन को बहुत जल्दी शांत करने का काम करता है। इसके लिए आप नारियल तेल में कॉटन को डुबोकर जले हुए स्थान पर लगा सकते हैं।
Advertisement
बर्फ और टूथपेस्ट लगाने से बचें
हाथ-पैर जलाने के बाद कई लोग तुरंत बर्फ या टूथपेस्ट लगा लेते हैं, लेकिन आप ऐसी गलती न करें। जले हुए स्थान पर टूथपेस्ट लगाने से संक्रमण का खतरा बढ़ जाता है। वहीं, बर्फ लगाने से रक्त के थक्के बन जाते हैं।
Advertisement
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधियां, तरीके और दावे अलग-अलग जानकारियों पर आधारित हैं। REPUBLIC BHARAT आर्टिकल में दी गई जानकारी के सही होने का दावा नहीं करता है। किसी भी उपचार और सुझाव को अप्लाई करने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।
Published By : Sahitya Maurya
पब्लिश्ड 20 October 2025 at 12:35 IST