अपडेटेड 11 January 2026 at 10:56 IST
सर्दियों में विटामिन D की कमी? धूप न मिले तो ऐसे करें पूर्ति, जानें बेस्ट फूड सोर्स और आसान उपाय
Vitamin D deficiency in winter : सर्दियों में जब धूप कम निकलती है, तब शरीर में विटामिन D की कमी आम हो जाती है। जानिए कौन से फूड्स और नेचुरल तरीके आपकी इस कमी को पूरा कर सकते हैं।
- लाइफस्टाइल न्यूज़
- 2 min read

Vitamin D deficiency in winter : सर्दियों का मौसम अपने साथ सुहावना एहसास लेकर आता है, लेकिन सेहत के नजरिए से यह कुछ चुनौतियां भी पेश करता है। ठंड के दिनों में सूरज अक्सर बादलों के पीछे छिपा रहता है या फिर हम ठंड से बचने के लिए घरों में ही रहना पसंद करते हैं।
इसका सीधा असर हमारे शरीर में विटामिन D के स्तर पर पड़ता है। आपको बता दें, विटामिन D जिसे 'सनशाइन विटामिन' भी कहा जाता है, हमारी हड्डियों की मजबूती, इम्यूनिटी और मानसिक स्वास्थ्य के लिए जरूरी है। यदि आपको भी सर्दियों में पर्याप्त धूप नहीं मिल पा रही है, तो घबराने की जरूरत नहीं है। आप अपनी डाइट और लाइफस्टाइल में कुछ बदलाव करके इसकी कमी को पूरा कर सकते हैं। आइए इस लेख में जानते हैं।
विटामिन D की कमी के संकेत
- हर समय थकान और कमजोरी महसूस होना
- हड्डियों और जोड़ों में लगातार दर्द रहना
- बार-बार बीमार पड़ना
- बालों का अधिक झड़ना
- डिप्रेशन या उदासी महसूस होना
ये भी पढ़ें - Ashtottara Shatnam Surya Stotra: आज रविवार के दिन करें अष्टोत्तर शतनाम सूर्य स्तोत्र का पाठ, मान-सम्मान की होगी प्राप्ति
सर्दियों में विटामिन-डी से भरपूर बेस्ट फूड सोर्स
- जब सर्दियों में धूप नहीं निकले तो खान-पान ही सबसे बड़ा सहारा होता है।
- फैटी फिश खाएं - मछलियां विटामिन D का बेहतरीन स्रोत हैं। अगर आप नॉन-वेजिटेरियन हैं, तो हफ्ते में दो बार इनका सेवन काफी फायदेमंद हो सकता है।
- अंडा खाएं- कई लोग वजन बढ़ने के डर से अंडे का पीला हिस्सा निकाल देते हैं, लेकिन विटामिन D इसी हिस्से में पाया जाता है। सर्दियों में रोजाना एक अंडा खाना सेहतमंद रहता है।
- मशरूम खाएं -शाकाहारियों के लिए मशरूम सबसे अच्छा ऑप्शन है।
- डेयरी प्रोडक्ट - दूध, दही और पनीर में कैल्शियम के साथ-साथ विटामिन D की भी कुछ मात्रा पाई जाती है, जो हड्डियों के घनत्व को बनाए रखने में मदद करती है।
- अगर आपके शरीर में विटामिन-डी की कमी ज्यादा है तो आप डॉक्टर की सलाह से D3 सप्लीमेंट्स या कैप्सूल ले सकते हैं।
- आप कॉड लिवर ऑयल ले सकते हैं। यह विटामिन D और ओमेगा-3 फैटी एसिड सबसे अच्छा ऑप्शन है।
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधियां, तरीके और दावे अलग-अलग जानकारियों पर आधारित हैं। REPUBLIC BHARAT आर्टिकल में दी गई जानकारी के सही होने का दावा नहीं करता है। किसी भी उपचार और सुझाव को अप्लाई करने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।
Published By : Sagar Singh
पब्लिश्ड 11 January 2026 at 10:56 IST