गर्मियों में मच्छरों ने किया परेशान? कॉइल या स्प्रे की जगह अपनाएं ये घरेलू तरीका, झट से होगा काम तमाम
How To Get Rid of Mosquitoes: अगर आप भी घर में मच्छरों के आतंक से परेशान हो चुके हैं और जल्द इनसे छुटकारा पाना चाहते हैं तो ये घरेलू तरीका अपनाएं।
- लाइफस्टाइल न्यूज़
- 2 min read

How To Get Rid of Mosquitoes: गर्मियां आते ही घर में मच्छरों का आतंक शुरू हो जाता है। अगर हल्का सा भी आसमान से पानी बरस जाए तो तुरंत मच्छर बढ़ जाते हैं। मच्छरों से डेंगू, मलेरिया और चिकनगुनिया जैसी बीमारियां फैलने का खतरा भी बना रहता है। ऊपर से अगर ये काट लें, तो खुजा-खुजाकर पूरी स्किन लाल हो जाती है।
घर में मच्छरों के होने से कई तरह की दिक्कतें बढ़ जाती हैं। न रात को अच्छे से नींद आ पाती है और न ही दिन में ये चैन से रहने देते हैं। कूलर, गमलों, नालियों और खाली बर्तनों में जमे पुराने पानी में ही मच्छर ज्यादा पनपते हैं। ऐसे में अगर आप भी घर में मच्छरों के आतंक से परेशान हो चुके हैं और जल्द इनसे छुटकारा पाना चाहते हैं तो आज हम आपको एक ऐसा घरेलू तरीका बताएंगे जो काफी आसान, सस्ता और असरदार है।
मच्छर भगाने का असरदार घरेलू उपाय
आमतौर पर घर में मच्छरों को भगाने के लिए कॉइल या हिट जैसे स्प्रे का इस्तेमाल होता है। ये काफी हद तक मदद तो करते हैं लेकिन मच्छर कैसे ना कैसे करके वापस आपको तंग करने के लिए आ ही जाते हैं। ऐसे में हम आपको जो घरेलू तरीका बताने वाले हैं, एक बार उसे ट्राय करके देखिए।
केवल 3 चीजों से भगाएं मच्छर
इसके लिए आपको चाहिए होंगी केवल तीन चीजें, जो हैं कपूर, सरसों का तेल और तेजपत्ता। सबसे पहले कपूर की 3-4 गोलियां लेकर उन्हें अच्छे से पीस लें। उसमें एक-डेढ़ चम्मच सरसों का तेल मिलाएं, फिर उसमें 3-4 तेजपत्ता डालकर माचिस से जला लें। अब इस मिश्रण को अच्छे से जला लें और फिर आग बुझाकर इसका धुआं लेकर चारों ओर घर में अच्छे से फैला दें। आप देखेंगे कि इसकी गंध से मच्छर तुरंग भागने लगेंगे। ये आप हर शाम घर में कर सकते हैं। ये सबसे पुराना, टिकाऊ, सस्ता और असरदार उपाय है जिससे मच्छर 10-15 मिनट में ही भाग जाते हैं। जब आप घर में धुआं कर रहे हैं तो सारी खिड़कियों को खोल दें ताकि मच्छर घर से बाहर चले जाएं।
Advertisement
(Image- freepik)
ये भी पढ़ेंः Weight Loss Drink: जीरा या मेथी वॉटर छोड़िए, गर्मियों में वेट लॉस के लिए सबसे बेस्ट है ये ड्रिंक, शरीर भी रखेगा ठंडा
Advertisement
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधियां, तरीके और दावे अलग-अलग जानकारियों पर आधारित हैं। REPUBLIC BHARAT आर्टिकल में दी गई जानकारी के सही होने का दावा नहीं करता है। किसी भी उपचार और सुझाव को अप्लाई करने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।