Gond katira: गर्मियों में गोंद कतीरा का कब और कैसे करें इस्तेमाल? जानिए क्या हैं फायदे

How to Consume Gond Katira: गोंद कतीरे को अपनी डाइट में कैसे जोड़ें और इसके क्या फायदे हैं, जानते हैं इस लेख के माध्यम से...

Gond Katira
Gond katira: गर्मियों में गोंद कतीरा का कब और कैसे करें इस्तेमाल? जानिए क्या हैं फायदे | Image: Freepik

How to Consume Gond Katira: यदि आप अपने शरीर को ठंडा रखना चाहते हैं तो ऐसे में आप गोंद कतीरे को अपनी डाइट में जोड़ सकते हैं। बता दें गोंद कतीरे की तासीर बेहद ही ठंडी होती है ऐसे में यदि गर्मियों में इसका सेवन किया जाए तो इससे शरीर को कई तरीकों से फायदा पहुंच सकता है। लेकिन लोगों को पता ही नहीं है कि वे गोंद कतीरे को अपनी डाइट में कैसे जोड़ें और इसके क्या फायदे हैं, उसके बारे में पता होना जरूरी है। 

आज का हमारा लेख इसी विषय पर है। आज हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से बताएंगे कि गोंद कतीरे का सेवन कैसे करें और गोंद कतीरे के क्या फायदे हैं। पढ़ते हैं आगे... 

क्या फायदे हैं गोंद कतीरे के फायदे 

  • बता दें कि यदि आप गोंद कतीरे का सेवन करते हैं तो इसके अंदर भरपूर मात्रा में फाइबर पाया जाता है, जो सेहत के लिए बेहद उपयोगी होता है। इसके सेवन से पाचन तंत्र को अच्छा बनाया जा सकता है साथ ही इसको डाइट में जोड़ने से पेट को ठंडा रखा जाता है। 
  • गोंद कतीरे के अंदर मैंग्नीशियम और कैल्शियम भी पाया जाता है जो न केवल हड्डियों को मजबूत करता है बल्कि जो लोग जोड़ों के दर्द से परेशान रहते हैं वे गोंद कतीरे का सेवन कर सकते हैं। 

कब करें गोंद कतीरे का सेवन? 

आप गोंद कतीरे का सेवन सुबह के वक्त कर सकते हैं। इसके अलावा दोपहर के वक्त भी इसका सेवन किया जा सकता है। आप इसे अपनी डाइट में ड्रिंक के रूप में जोड़ सकते हैं। हालांकि व्यक्ति को गलती से भी शाम के वक्त या रात में गोंद कतीरे का सेवन नहीं करना चाहिए। ये पानी को सोखता है ऐसे में व्यक्ति को डिहाइड्रेशन की समस्या हो सकती है। 

कैसे करें गोंद कतीरे का सेवन?

आप रात को एक गिलास पानी में गोंद कतीरे को डालें। अगले दिन ये जैली के रूप में बदल जाती है, आप इसका सेवन छाछ या दूध में डालकर कर सकते हैं। 

Advertisement

नोट - गोंद कतीरा सेहत के लिए अच्छा है। लेकिन ज्यादा मात्रा में इसका सेवन करने से बचें। 

ये भी पढ़ें - Dahi: रोज सुबह खाली पेट दही खाने से क्या होता है? जानें

Advertisement

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधियां, तरीके और दावे अलग-अलग जानकारियों पर आधारित हैं।  REPUBLIC BHARAT आर्टिकल में दी गई जानकारी के सही होने का दावा नहीं करता है। किसी भी उपचार और सुझाव को अप्लाई करने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।

Published By :
Garima Garg
पब्लिश्ड