अपडेटेड 26 May 2025 at 15:14 IST
Dahi: रोज सुबह खाली पेट दही खाने से क्या होता है? जानें
Is it okay to eat curd in an empty stomach? क्या खाली पेट दही खाना ठीक है? अगर मैं सुबह दही खाऊं तो क्या होगा? जानते हैं इस लेख के माध्यम से...
- लाइफस्टाइल न्यूज़
- 2 min read

Eating Curd in Morning Empty Stomach? बता दें कि दही के अंदर कई ऐसे पोषक तत्व पाए जाते हैं जो सेहत के लिए उपयोगी होते हैं। वहीं दही में प्रोबायोटिक्स भी पाए जाते हैं जो सेहत की कई समस्याओं को दूर कर सकते हैं। लेकिन लोगों के मन में ये सवाल उठ रहा है कि क्या वे सुबह खाली पेट दही का सेवन कर सकते हैं। अगर आप भी इसके बारे में जानना चाहते हैं तो आज का हमारा लेख इसी विषय पर है।
आज हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से बताएंगे कि खाली पेट दही का सेवन किया जा सकता है। पढ़ते हैं आगे...
क्या खाली पेट दही खाना ठीक है?
- बता दें कि यदि महिलाएं खाली पेट दही का सेवन करती हैं तो इससे पीरियड्स के दौरान होने वाली ब्लोटिंग से फायदा मिल सकता है। यह पेट दर्द की समस्या को दूर करने के साथ-साथ पाचन तंत्र को भी अच्छा बनाता है।
- खाली पेट दही का सेवन करने से न केवल पाचन तंत्र मजबूत होता है बल्कि इसके अंदर मौजूद गुड बैक्टीरिया पाचन को दुरुस्त रखने में मददगार साबित हो सकते हैं।
- यदि आप सुबह खाली पेट दही का सेवन करते हैं तो इससे शरीर की हड्डियों को मजबूती मिलती है। ये मांसपेशियों को मजबूत करता है। बता दें, दही में प्रोटीन और कैल्शियम पाया जाता है जो सेहत के लिए उपयोगी है।
- यदि आप अपनी इम्यूनिटी को बढ़ाना चाहते हैं तो ऐसे में खाली पेट दही का सेवन कर सकते हैं। बता दें कि दही में प्रोबायोटिक पाए जाते हैं जो व्यक्ति को जल्दी-जल्दी बीमार नहीं पड़ने देते। साथ ही इम्यूनिटी को बढ़ा सकते हैं।
- दही में कार्बोहाइड्रेट और पोटेशियम पाया जाता है कैलोरी की अच्छी मात्रा होती है। ऐसे में जो लोग कमजोर हैं या उन्हें थकान हैं वे लोग इंस्टेंट एनर्जी पाने के लिए अपनी डाइट में दही को जोड़ सकते हैं।
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधियां, तरीके और दावे अलग-अलग जानकारियों पर आधारित हैं। REPUBLIC BHARAT आर्टिकल में दी गई जानकारी के सही होने का दावा नहीं करता है। किसी भी उपचार और सुझाव को अप्लाई करने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।
Published By : Garima Garg
पब्लिश्ड 26 May 2025 at 15:14 IST