अपडेटेड 10 October 2025 at 17:46 IST
Badam Khane Ka Sahi Tareeka: 90 % लोग नहीं जानते होंगे बादाम खाने का सही तरीका, क्या आप जानते हैं?
Badam Khane Ka Sahi Tareeka: अगर आप भी बादाम खाना पसंद करते हैं तो आपको यह जानना जरूरी है कि इससे किस तरह से खाने से फायदे मिल सकते हैं। आइए इस लेख में विस्तार से जानते हैं।
- लाइफस्टाइल न्यूज़
- 3 min read

Show Quick Read
Badam Khane Ka Sahi Tareeka: बादाम को बेहद पौष्टिक माना जाता है। यह विटामिन-ई, मैग्नीशियम, प्रोटीन और फाइबर का एक पावरहाउस है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि इतना गुणकारी बादाम भी अगर सही तरीके से न खाया जाए, तो उसका पूरा फायदा शरीर को नहीं मिल पाता? आपने घर में भी सुना होगा कि बादाम खाओ, दिमाग तेज होगा। लेकिन अगर इसे सही तरीके से न खाया जाए तो इसके फायदे भी उतने नहीं मिलते हैं। आइए हम आपको इस लेख में विस्तार से बादाम खाने का सही तरीका और फायदे के बारे में बताएंगे। जिससे आपकी सेहत अच्छी रहे।
बादाम को खाने का सही तरीका क्या है?
बादाम को अक्सर लोग सीधे मुट्ठी भर कर खा लेते हैं, या फिर रोस्ट करके। यह तरीका न तो सबसे अच्छा है और न ही आपकी सेहत के लिए फायदेमंद है।
बादाम को भिगोना सबसे जरूरी
बादाम को हमेशा रात भर पानी में भिगोकर खाना चाहिए। क्योंकि बादाम के छिलके में फाइटिक एसिड पाया जाता है। जो बादाम में मौजूद ज़रूरी पोषक तत्वों जैसे जिंक, आयरन और कैल्शियमको शरीर में पूरी तरह सोख लेने से रोकता है। जब आप बादाम को भिगोते हैं, तो यह एसिड पानी में घुल जाता है।
बादाम को छिलकर खाने से पाचन होता है सही
भीगे हुए बादाम पचने में बहुत आसान होते हैं, क्योंकि भिगोने से बादाम में मौजूद एंजाइम इन्हिबिटर्स कम हो जाते हैं। इससे आपका पाचन तंत्र आसानी से पोषक तत्वों को सोख पाता है। भीगे हुए बादाम का छिलका उतार कर खाना ही सबसे फायदेमंद होता है।
Advertisement
बादाम कब और कितना खाएं?
सुबह खाली पेट भीगे और छिले हुए बादाम खाना सबसे अच्छा होता है। ये शरीर को पोषक तत्व देता है। एक दिन में 5 से 10 बादाम काफी हैं। बहुत ज्यादा बादाम खाने से बचें क्योंकि यह कैलोरी में हाई होते हैं।
Advertisement
बादाम खाने के फायदे क्या हैं?
बादाम को ब्रेन फ़ूड कहा जाता है। न्यूरॉन्स के विकास और दिमाग की क्षमता को बेहतर बनाने में मदद करते हैं।
बादाम 'बैड कोलेस्ट्रॉल' के स्तर को कम करने और 'गुड कोलेस्ट्रॉल' को बढ़ाने में मदद करता है। यह दिल की बीमारियों के खतरे को कम करता है।
बादाम में फाइबर और प्रोटीन भरपूर मात्रा में होते हैं। इन्हें खाने के बाद लंबे समय तक पेट भरा हुआ महसूस होता है, जिससे आप ज्यादा खाने से बचते हैं और इस तरह वज़न घटाने में मदद मिलती है।
बादाम मैग्नीशियम से भरपूर होते हैं, जो टाइप 2 डायबिटीज के जोखिम को कम करने और ब्लड शुगर को नियंत्रित रखने में सहायक है।
नोट - अगर आप बादाम का सेवन कर रहे हैं तो आप एकबार अपने डॉक्टर से जान लें। हालांकि छिलके में भी कई तरह की फायदेमंद चीजें पाई जाती है। इसलिए आप छिलके और बिना छिलके के भी बादाम का सेवन कर सकते हैं।
Published By : Aarya Pandey
पब्लिश्ड 10 October 2025 at 17:21 IST