Fake Turmeric Powder : आपकी हल्दी असली है या नकली? इन तरीकों से तुरंत खुद ही कर लें पहचान
Fake Turmeric Powder: आजकल मार्केट में मिलावटी हल्दी मिलने लगी है। जिसे खाने से कई तरह की स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं हो सकती हैं। अब ऐसे में नकली हल्दी की पहचान कैसे करें? आइए इस लेख में विस्तार से जानते हैं।
- लाइफस्टाइल न्यूज़
- 2 min read

Fake Turmeric Powder: हल्दी भारतीय रसोई का सबसे महत्वपूर्ण सामग्री में से एक माना जाता है। यह न केवल खाने को रंग देता है, बल्कि यह स्वास्थ्य के लिए भी बेहद फायदेमंद होता है। यह एंटीसेप्टिक, एंटीऑक्सीडेंट और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुणों से भरपूर होता है। लेकिन आजकल बाजार में मिलावटी हल्दी मिल रही है। जिसे लोग खरीद ले रहे हैं और यह सेहत के लिए बेहद हानिकारक मानी गई है। अब ऐसे में सवाल है कि घर पर खुद ही असली और नकली हल्दी के बारे में कैसे पता लगाएं?
आइए इस लेख में कुछ प्वाइंट से जानते हैं।
आइए जानते हैं कुछ आसान घरेलू तरीकों से नकली हल्दी का पता लगाएं
आप घर पर ही खुद पता कर सकते हैं कि क्या ये हल्दी असली है या नकली
पानी में घोल कर पता लगाएं
एक गिलास पानी में एक चम्मच हल्दी डालें और हिलाएं। फिर 10-15 मिनट तक इसे बिना छेड़े रहने दें।
असली हल्दी- नीचे बैठ जाएगी और पानी का रंग हल्का पीला होगा।
नकली हल्दी- ऊपर तैरती रहेगी या पानी का रंग ज्यादा पीला हो जाएगा। क्योंकि उसमें कैमिकल मिला होगा।
कागज पर रगड़कर देखें
हल्दी पाउडर को सफेद कागज पर रखें और उसे मसलें।
अगर रंग जल्दी फैलता है, तो वह नकली हो सकती है क्योंकि उसमें रंग मिलाया गया होता है।
असली हल्दी का रंग गाढ़ा नहीं फैलेगा और वह कागज पर ही रह जाएगा।
Advertisement
स्वाद और खुशबू से लगाएं पता
असली हल्दी की खुशबू थोड़ी तिखी होती है और उसका स्वाद भी थोड़ी देर मुंह में टिकता है।
अगर हल्दी में कुछ अलग सा टेस्ट आए तो नकली हो सकती है। क्योंकि उसमें केमिकल मिला होता है।
ये भी पढ़ें - Ganesh Chaturthi 2025: बप्पा को लाना चाहते हैं घर तो गणपति की ऐसी मूर्ति खरीदें, जानें सही रंग और वास्तु नियम
Advertisement
साबुन से हल्दी का करें टेस्ट
आप अपने हाथों में हल्दी पाउडर लगाएं और फिर उसे साबुन से धो लें। अगर हाथ से हल्दी का रंग तुरंत निकल गया तो वह नकली हल्दी होगी। क्योंकि असली हल्दी का रंग जल्दी नहीं छुटता है।