अपडेटेड 26 December 2025 at 20:48 IST

Cabbage: पत्ता गोभी में कीड़े हैं या नहीं? जानें इसे खरीदने के आसान टिप्स, खाने से मिलेंगे गजब के फायदे

Cabbage Buying Tips: अगर आप सही तरीके से पत्ता गोभी खरीदें और अच्छे से साफ करके पकाएं, तो कीड़ों की चिंता करने की जरूरत नहीं है। स्वाद के साथ-साथ पत्ता गोभी सेहत का खजाना है।

how to buy cabbage patta gobhi kharidne ke tips also know health benefits
how to buy cabbage | Image: Freepik

Health Benefits Of Eating Cabbage: पत्ता गोभी लगभग हर भारतीय रसोई में इस्तेमाल होने वाली सब्जी है। कभी इसकी सब्जी बनती है, कभी मंचूरियन, पराठा या सलाद। लेकिन अक्सर लोगों की एक ही चिंता रहती है कि कहीं पत्ता गोभी में कीड़े तो नहीं? सही तरीके से पत्ता गोभी खरीद ली जाए, तो न सिर्फ यह सुरक्षित रहती है बल्कि सेहत के लिए भी बहुत फायदेमंद होती है। तो चलिए जानते हैं पत्ता गोभी खरीदने के आसान टिप्स और इसके शानदार फायदे।

कैसे पहचानें पत्ता गोभी में कीड़े हैं या नहीं?

Uploaded image

ऊपरी पत्तों को ध्यान से देखें

अगर पत्तों पर छोटे-छोटे छेद, काले दाग या जाले जैसे निशान दिखें, तो समझ लें कि कीड़े हो सकते हैं।

पत्ता गोभी को हल्का दबाएं

Advertisement

ताजी और अच्छी पत्ता गोभी दबाने पर सख्त महसूस होती है। अगर ज्यादा नरम लगे, तो अंदर कीड़े या सड़न हो सकती है।

Uploaded image

बहुत हल्की पत्ता गोभी न लें

Advertisement

साइज के मुकाबले बहुत हल्की पत्ता गोभी अंदर से खराब हो सकती है। हमेशा वजन में भारी और टाइट पत्ता गोभी चुनें।

पत्तों का रंग देखें

ताजी पत्ता गोभी का रंग हल्का हरा या सफेद होता है। बहुत पीली या मुरझाई हुई पत्ता गोभी न खरीदें।

कट लगाकर न खरीदें

आधी कटी हुई पत्ता गोभी में कीड़े और बैक्टीरिया जल्दी पनपते हैं। हमेशा पूरी पत्ता गोभी लें।

घर लाकर पत्ता गोभी को कैसे साफ करें?

  • सबसे पहले ऊपर के 2-3 पत्ते हटा दें। 
  • पत्ता गोभी को काटकर 10 मिनट नमक वाले पानी में भिगो दें। 
  • इसके बाद साफ पानी से 2-3 बार अच्छी तरह धो लें। 
  • इस तरह कीड़े और गंदगी आसानी से निकल जाते हैं।
Uploaded image

पत्ता गोभी खाने से मिलने वाले गजब के फायदे

पाचन रहेगा दुरुस्त

पत्ता गोभी में फाइबर भरपूर होता है, जिससे कब्ज और गैस की समस्या कम होती है।

वजन घटाने में मददगार

इसमें कैलोरी कम और फाइबर ज्यादा होता है, जिससे पेट लंबे समय तक भरा रहता है।

इम्युनिटी होगी मजबूत

इसमें विटामिन-सी पाया जाता है, जो शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाता है।

Uploaded image

दिल के लिए फायदेमंद

पत्ता गोभी कोलेस्ट्रॉल कम करने में मदद करती है, जिससे दिल स्वस्थ रहता है।

स्किन और बालों के लिए अच्छी

इसके पोषक तत्व त्वचा को चमकदार और बालों को मजबूत बनाते हैं।

अगर आप सही तरीके से पत्ता गोभी खरीदें और अच्छे से साफ करके पकाएं, तो कीड़ों की चिंता करने की जरूरत नहीं है। स्वाद के साथ-साथ पत्ता गोभी सेहत का खजाना है। रोजमर्रा की डाइट में इसे शामिल करें और इसके गजब के फायदे का लुफ्त उठायें।

यह जरूर पढ़ें: Multigrain Laddu Recipe: घर पर बनाएं इन 5 चीजों से शुगर फ्री मल्टीग्रेन लड्डू, नहीं लगेगी बार-बार भूख; सर्दियों में भी रहेंगे सेहतमंद
 

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधियां, तरीके और दावे अलग-अलग जानकारियों पर आधारित हैं।  REPUBLIC BHARAT आर्टिकल में दी गई जानकारी के सही होने का दावा नहीं करता है। किसी भी उपचार और सुझाव को अप्लाई करने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।

Published By : Samridhi Breja

पब्लिश्ड 26 December 2025 at 20:48 IST