अपडेटेड 21 August 2024 at 19:19 IST

एक दिन में कितनी बार पेशाब करना नॉर्मल है? इससे कम या ज्यादा चिंता की बात, कब हो जाना चाहिए अलर्ट

Urinate In A Day: आप एक दिन में कितनी बार पेशाब जाते हैं और कितनी बार जाना नॉर्मल है आइए इसके बारे में जानते हैं।

How Many Times Normal To Urinate In A Day
एक दिन में कितनी बार पेशाब करना सही? | Image: freepik

How Many Times Normal To Urinate In A Day: पेशाब शरीर के अंदर मौजूद टॉक्सिन्स यानी विषैले पदर्थों को बाहर निकालने का एक नेचुरल प्रोसेस है। वहीं पेशाब के रंग से लेकर उसकी स्मेल तक के जरिए आपकी सेहत के बड़े से बड़े राज खुल सकते हैं। ठीक इसी तरह से आप एक दिन में कितनी बार पेशाब जाते हैं और कितनी बार जाना नॉर्मल है यह भी शरीर में होने वाली कुछ समस्याओं के संकते की तरफ इशारा करते हैं। तो चलिए जानते हैं कि एक दिन में कितनी बार यूरिन करना नॉर्मल होता है और कब सतर्क होना चाहिए?

हम में से ज्यादातर लोग इस बारे में सोचते भी नहीं है कि दिनभर में हमें कितनी बार पेशाब करना चाहिए या कितनी बार करना नॉर्मल है, लेकिन आपको इसके बारे में जानकारी होना जरूरी है, क्योंकि यह आपकी सेहत से जुड़ी कई समस्याओं की तरफ इशारा करता है। अगर आप भी अपनी हेल्थ को लेकर सतर्क रहते हैं, तो चलिए जानते हैं कि एक दिन में कितनी बार पेशाब करना नॉर्मल होता है और कब सतर्क हो जाना चाहिए।

1 दिन में कितनी बार पेशाब करना नॉर्मल होता है?

हेल्थ एक्सपर्ट्स के मुताबिक एक दिन में 4 से 10 बार पेशाब करना बिल्कुल नॉर्मल होता है। आमतौर पर एक स्वस्थ व्यक्ति दिन में 6 से 8 बार यूरिन करता है। हालांकि यह लिक्विड चीजों के सेवन, उम्र, शारीरिक गतिविधि, मेडिकल कंडीशन, दवाइयों के इस्तेमाल और ब्लैडर के साइज पर भी यह निर्भर करता है। वहीं अगर प्रेग्नेंट महिलाओं की बात करें तो उनमें एक दिन में 8 बार पेशाब करना सामान्य होता है। अगर 6 से 8 बार से ज्यादा एक दिन में यूरिन करते हैं, तो आपको सतर्क होने की जरूरत है और डॉक्टर्स से संपर्क करें।

पेशाब को लेकर कब होना चाहिए सतर्क?

  • अगर आपको बार-बार तेज प्रेशर के साथ बाथरूम जाना पड़ रहा है, लेकिन यूरिन की मात्रा कम ही रहती है। ऐसे में आपको सतर्क होने की जरूरत है।
  • अगर आपको पहले के मुकाबले अचानक से जल्दी-जल्दी यूरिन आने लगा है या फिर पेशाब तो तेज आता है, लेकन यूनिक की मात्रा बेहद कम होती है और जलन की समस्या हो रही है, तो आपको सतर्क होना चाहिए।

यह भी पढ़ें… तनाव और चिंता का पीरियड्स पर कैसे पड़ता है असर? क्या मिस या देर से आने का हो सकता है ये कारण

Advertisement

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधियां, तरीके और दावे अलग-अलग जानकारियों पर आधारित हैं।  REPUBLIC BHARAT आर्टिकल में दी गई जानकारी के सही होने का दावा नहीं करता है। किसी भी उपचार और सुझाव को अप्लाई करने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।

Published By : Sadhna Mishra

पब्लिश्ड 21 August 2024 at 19:19 IST