अपडेटेड 8 February 2025 at 16:53 IST
व्यक्ति को 1 दिन में कितनी रोटी खाना चाहिए? जानें
1 Din Mein Kitni Roti Khana Chahiye: 1 दिन में कितनी रोटी खानी चाहिए? कितनी रोटी खाना व्यक्ति के लिए सेफ है? जानते हैं इस लेख के माध्यम से...
- लाइफस्टाइल न्यूज़
- 2 min read

1 Din Mein Kitni Roti Khana Chahiye: हमारी भारतीय रसोई में 36 तरह के पकवान बनते हैं। वहीं भारतीय रसोई का खाना बेहद पोष्टिक और स्वादिष्ट होता है। इस खाने में रोटी भी शामिल है। रोटी के बिना यह खाना अधूरा है। रोटी के अंदर कई जरूरी पोषक तत्व भी पाए जाते हैं। लेकिन अक्सर लोगों के मन में ये सवाल उठता है कि उन्हें कितनी रोटी का सेवन करना चाहिए। यदि आप भी इस सवाल से परेशान हैं तो इसका जवाब आपको इस लेख में दिया जा रहा है।
आज का हमारा लेख इसी विषय पर है। आज हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से बताइए कि व्यक्ति को 1 दिन में कितनी रोटी का सेवन करना चाहिए। पढ़ते हैं आगे…
एक दिन में कितनी रोटी खाएं?
- बता दें कि रोटी के अंदर फाइबर पाया जाता है ऐसे में यदि इसका सेवन किया जाए तो इससे न केवल पेट को तंदुरुस्त बनाया जा सकता है बल्कि यह पाचन क्रिया को मजबूत करने में भी उपयोगी हैं।
- सबसे पहले हम यह जानते हैं कि रोटी के सेवन से कितनी कैलोरी बर्न होती हैं। बता दें कि रोटी से 105 से 110 कैलोरी शरीर को मिल सकती है। इसके अलावा यदि आप अपनी डाइट में गेहूं की रोटी जोड़ रहे हैं तो ऐसे में इस रोटी में कार्बोहाइड्रेट और कार्ब्स भी पाए जाते हैं जो सेहत के लिए उपयोगी हैं।
- अगर महिलाओं के लिए रोटी के सेवन की बात करें तो महिलाएं सुबह के वक्त दो रोटी और रात के वक्त दो रोटी को अपनी डाइट में जोड़ सकती हैं। वहीं पुरुष 3 रोटी सुबह और 3 रोटी शाम को खा सकते हैं। हालांकि उसके बाद वॉक करें।
- ध्यान रहे कि व्यक्ति को कभी भी रोटी गैस पर सीधे तौर पर नहीं रखनी चाहिए। सबसे पहले तवे पर इसे फुलाना चाहिए। उसके बाद ही गैस पर डालनी चाहिए। वरना ऐसा करना सेहत के लिए खतरनाक साबित हो सकता है।
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधियां, तरीके और दावे अलग-अलग जानकारियों पर आधारित हैं। REPUBLIC BHARAT आर्टिकल में दी गई जानकारी के सही होने का दावा नहीं करता है। किसी भी उपचार और सुझाव को अप्लाई करने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।
Published By : Garima Garg
पब्लिश्ड 8 February 2025 at 16:53 IST