अपडेटेड 8 February 2026 at 11:40 IST
Boiled Eggs: एक दिन में कितने खाने चाहिए उबले हुए अंडे, ज्यादा खाने से क्या पड़ सकता है सेहत पर असर?
Boiled Eggs: अगर आप भी एगीटेरियन हैं, तो क्या आपको पता है कि दिन में कितने अंडे खाना सेहत के लिए बेहतर है। आइए आपको बताते हैं।
- लाइफस्टाइल न्यूज़
- 3 min read

Boiled Eggs: अंडा खाने वाले लोगों के लिए ये उनकी डाइट का ऐसा हिस्सा है जिसे सस्ता, आसानी से मिलने वाला और पोषण से भरपूर माना जाता है। आजकल लोग नाश्ते में अंडा खाना पसंद करते हैं। खासकर फिटनेस और हेल्थ को लेकर जो लोग सीरियस रहते हैं, वो अंडे को खाना पसंद करत हैं। अंडे में मौजूद प्रोटीन मसल्स को मजबूत बनाने, शरीर की रिपेयर और एनर्जी बनाए रखने में मदद करता है। लेकिन सवाल यह है कि क्या एक दिन में 4 से 5 अंडे खाना सही है। आखिर रोज कितने अंडे खाने चाहिए और ज्यादा अंडे खाने से शरीर पर क्या असर पड़ता है। आइए आपको बताते हैं।
डायबिटीज और एनर्जी के लिए अंडे के फायदे
अंडे खाने से दिनभर बॉडी एक्टिव रहती है और थकान महसूस नहीं होती है। नाश्ते में अंडा खाने से ब्लड शुगर लेवल अचानक नहीं बढ़ता है, इसलिए डायबिटीज के मरीज भी बैलेंस करके अंडे खा सकते हैं। एक्सपर्ट्स के मुताबिक अंडे इंसुलिन को बेहतर तरीके से काम करने में मदद करते हैं।
दिमाग, आंखों और लिवर के लिए फायदेमंद
अंडे में कोलिन नाम का पोषक तत्व मौजूद रहता है, जो याददाश्त बढ़ाने और दिमाग की क्षमता सुधारने में मदद करता है। पढ़ाई करने वाले बच्चों और मानसिक काम करने वालों के लिए अंडा खासतौर पर फायदेमंद होता है। इसके अलावा अंडे आंखों के रेटिना भी सेफ रहती है। इसके साथ ही उम्र बढ़ने के साथ होने वाली नजर की समस्याओं को कम करने में मदद करते हैं। अंडे लिवर को भी हेल्दी रखने में हेल्पफुल माने जाते हैं।
स्किन और बालों के लिए भी मददगार
अंडों में बायोटिन और विटामिन डी मौजूद होता है, ये बालों की जड़ों को मजबूत बनाते हैं। इससे बालों का झड़ना कम होता है और स्किन हेल्दी व चमकदार बनी रहती है। यही वजह है कि कई ब्यूटी एक्सपर्ट्स भी अंडे को डाइट में शामिल करने की सलाह देते हैं।
Advertisement
कोलेस्ट्रॉल में कैसे होता है फायदेमंद
अक्सर लोगों को लगता है कि अंडे खाने से कोलेस्ट्रॉल बढ़ जाता है। लेकिन डॉक्टरों का कहना है कि सही मात्रा में अंडे खाने से गुड कोलेस्ट्रॉल बढ़ता है और बैड कोलेस्ट्रॉल कंट्रोल में रहता है। वजन कम करना चाहते हैं तो अंडे का सफेद हिस्सा ज्यादा खा सकते हैं और वजन बढ़ाने वालों के लिए पीला हिस्सा भी फायदेमंद होता है।
एक दिन में कितने अंडे खाना है सही
एक नॉर्मल व्यक्ति रोजाना 1 से 2 अंडे आराम से खा सकता है। गर्भवती महिलाओं के लिए भी अंडे फायदेमंद होते हैं, क्योंकि ये मां और बच्चे दोनों को जरूरी पोषण देते हैं। जो लोग ज्यादा शारीरिक मेहनत करते हैं, जिम जाते हैं, बॉडी बिल्डर या एथलीट हैं, वे 3 से 4 अंडे भी खा सकते हैं। अंडों को तेल में तले अंडों की तुलना में उबले हुए अंडे या कम तेल में बना ऑमलेट ज्यादा हेल्दी माना जाता है। नाश्ते में उबले अंडे खाना सबसे बेहतर ऑप्शन होता है।
Advertisement
Published By : Kirti Soni
पब्लिश्ड 8 February 2026 at 11:40 IST