अपडेटेड 8 February 2026 at 10:19 IST

Ginger Tea Recipe: ढाबा स्टाइल अदरक की चाय घर पर कैसे बनाएं, जानिए थकान के इलाज की सीक्रेट रेसिपी

Ginger Tea Recipe: अगर आपको भी ढाबा स्टाइल में अदरक की चाय पीनी पसंद है, तो आइए आपको बताते हैं कि इस चाय को बनाने का स्पेशल रेसिपी।

ginger tea recipe
ginger tea recipe | Image: freepik

Ginger Tea Recipe: इंडियन घरों में चाय से ही दिन की शुरुआत होती है। ये थकान मिटाने का एक जरिया होती है। खासकर अदरक वाली चाय का नाम आते ही सुकून का एहसास होने लगता है। सर्दी-जुकाम हो, सिरदर्द हो या फिर दिनभर की भागदौड़, एक कप गरम अदरक की चाय मूड और सेहत दोनों को संभाल लेती है। लेकिन कई बार गलत अनुपात या तरीका बिगड़ने से चाय का स्वाद वैसा नहीं आ पाता। इसी वजह से आज हम आपको बता रहे हैं परफेक्ट अदरक की चाय बनाने के दो आसान और असरदार तरीके, एक बिना दूध और दूसरा दूध के साथ।

बिना दूध वाली अदरक की चाय कैसे बनाएं

अगर आप हल्की और हेल्दी चाय पसंद करते हैं तो बिना दूध वाली अदरक की चाय आपके लिए बेहतर विकल्प है। यह शरीर को डिटॉक्स करने के साथ एनर्जी भी देती है। जानें कैसे बनाएं इस चाय को...

जरूरी सामग्री

  • अदरक – 1 इंच का टुकड़ा
  • पानी – 1 कप
  • शहद – स्वाद अनुसार

बनाने का तरीका

  • सबसे पहले अदरक को पानी से अच्छी तरीके से साफ कर लें। इसे छीलने की जरूरत नहीं होती है। 
  • अब अदरक को पतले-पतले टुकड़ों में बारीकी से काट लें।
  • एक सॉसपैन में एक कप पानी डालें और उसमें अदरक के टुकड़े डाल दें।
  • मीडियम आंच पर पानी को उबाल लें। जब पानी हल्का पीला हो जाए और अदरक की खुशबू आने लगे, तब गैस बंद कर दें।
  • अब इस काढ़े को कप में छान लें और स्वाद के लिए थोड़ा शहद मिला लें।

बिना दूध वाली अदरक की चाय के फायदे

बिना दूध वाली अदरक की चाय पीने से सर्दी-जुकाम में राहत देती है। इसके साथ ही ये चाय शरीर को अंदर से साफ करने में मदद करती है। इस चाय को सुबह पीने से दिनभर हल्कापन और एक्टिवनेस बनी रहती है।

दूध वाली अदरक की चाय बनाने का सही तरीका

ज्यादातर लोग दूध वाली अदरक की चाय को ही परफेक्ट चाय मानते हैं। सही मात्रा और सही उबाल से बनी यह चाय ढाबा स्टाइल स्वाद देती है। आइए आपको बताते हैं कि इसे कैसे बनाएं...

Advertisement

जरूरी सामग्री

  • अदरक – 2 इंच का टुकड़ा कद्दूकस किया हुआ
  • इलायची – 1 से 2 कुचली हुई
  • पानी – 4 कप
  • चाय पत्ती – 3 से 4 चम्मच
  • चीनी – 6 से 8 चम्मच स्वाद अनुसार
  • दूध – ¼ से ½ कप

बनाने का तरीका

  • अदरक को धोकर छील लें और फिर कद्दूकस कर लें।
  • इलायची को हल्का सा कुचल लें ताकि उसका फ्लेवर अच्छे से निकले।
  • एक पतीले में 4 कप पानी डालें और उसमें अदरक और इलायची मिला दें।
  • इस पानी को करीब 5 मिनट तक उबालें जब तक रंग हल्का पीला न हो जाए।
  • अब इसमें चीनी डालें और स्वाद के अनुसार घुलने दें।
  • इसके बाद चाय पत्ती डालें और चाय को अच्छी तरह उबलने दें।
  • जब पानी गहरा रंग पकड़ ले तो इसमें दूध मिला दें।
  • एक से दो मिनट और उबालने के बाद गैस बंद कर दें।
  • अब चाय को छानकर कप में निकालें और गरमा-गरम पिएं।

यह भी पढ़ें: Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2 में तुलसी की जगह मिहिर पर टूटी मौत

Published By : Kirti Soni

पब्लिश्ड 8 February 2026 at 10:19 IST