अपडेटेड 17 September 2024 at 15:58 IST
Apple: एक दिन में कितने सेब खाना जरूरी? इन बीमारियों में भूलकर भी नहीं खाना चाहिए एप्पल
Disadvantages of eating apple: सेब सेहत के लिए बहुत ही फायदेमंद माना जाता है, लेकिन कुछ बीमारियों में इसका सेवन करना सेहत के लिए अच्छा नहीं होता है।
- लाइफस्टाइल न्यूज़
- 3 min read

Kin bimariyo me seb nahi khana chahiye: सेब का सेवन सेहत के लिए बहुत ही फायदेमंद माना गया है। इसमें (apple) कई तरह के पोषक तत्व मौजूद होते हैं, जो कई बीमारियों से लड़ने और शरीर को स्वस्थ रखने का काम करता है, यही वजह है कि डॉक्टर्स भी इसे डेली डाइट में शामिल करने की सलाह देते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि एक दिन में कितना सेब (apple) खाना चाहिए और इसे किन बीमारियों में खाने से बचना चाहिए? नहीं तो चलिए आज इस आर्टिकल में इसके बारे में जानते हैं।
दरअसल, कुछ लोग दिनभर में 3-4 सेब (ek din me kitne apple khaye) चटकर जाते हैं, तो कुछ एक भी नहीं खाते हैं। ऐसे में यह जानना बेहद जरूरी है कि एक दिन में कितने सेब का सेवन करना चाहिए। वहीं इस बारे में जानकारी होनी चाहिए कि किन बीमारियों में सेब (apple ke fayde) खाने से बचना चाहिए नहीं तो यह फायदा पहुंचाने की बजाय आपको नुकसान पहुंचा सकती है। आइए आगे जानते हैं...
किन बीमारियों में नहीं खाना चाहिए सेब? (apple)
गुर्दे की पथरी (kidney stones)
सेब में ऑक्सलेट की मात्रा अधिक होती है, जिससे उन लोगों में गुर्दे की पथरी बनने का खतरा बढ़ सकता है, जिन्हें पहले भी गुर्दे की पथरी हुई हो। ऐसे में इन लोगों को सेब का सेवन करने से बचना चाहिए।
गैस्ट्रोइंटेस्टाइनल समस्याएं (gastrointestinal problems)
सेब में पॉलीफेनोल नामक एक प्रकार का फाइबर होता है, जिसे कुछ व्यक्तियों के लिए पचाना मुश्किल हो सकता है, विशेष रूप से चिड़चिड़ा आंत्र सिंड्रोम (IBS), डायवर्टीकुलिटिस, या सूजन आंत्र रोग (IBD) वाले लोगों के लिए। ऐसे में इन लोगों को सेब खाने से बचना चाहिए।
Advertisement
डायबिटीज (diabetes)
सेब में शुगर की मात्रा बहुत ही ज्यादा होती है। ऐसे में जिन लोगों को डायबिटीज की समस्या हो उन्हें इसके सेवन से बचना चाहिए।
वेट लॉस (weight loss)
अगर कोई व्यक्ति वेट लॉस जर्नी पर है, तो भूलकर भी सेब का सेवन न करें। क्योंकि सेब में कैलोरी और शुगर दोनों ही बहुत ही ज्यादा मात्रा में होती है। ऐसे में इनका सेवन करने से मोटापे की समस्या और भी ज्यादा बढ़ सकती है।
Advertisement
दिल से जुड़ी समस्या में (heart problem)
जिस व्यक्ति को दिल से जुड़ी बीमारियां हो उन्हें सेब के सेवन से बचना चाहिए। इसमें शर्करा बहुत ही ज्यादा होता है, जिससे हार्ट अटैक और स्ट्रोक का खतरा बढ़ सकता है।
पाचन (digestion)
अगर किसी को पाचन से जुड़ी समस्याएं हैं, तो उस व्यक्ति को भी सेब का सेवन नहीं करना चाहिए। क्योंकि में इसमें भरपूर मात्रा में फाइबर होता है, जो गैस का कारण बनता है। इससे पेट में दर्द और ऐंठन जैसी तकलीफें झेलनी पड़ सकती है।
एलर्जी (Allergies)
एक स्टडी के मुताबिक एलर्जी की समस्या में भी सेब का सेवन नहीं करना चाहिए। इसमें कीटनाशक तत्वों के साथ-साथ डिफेनिलमाइन नामक एक केमिकल कंपाउड होता है। ऐसे में इसके सेवन से एलर्जी की समस्या भी हो सकती है।
एक दिन में कितने सेब खाना सही? (apple)
हेल्थ एक्सपर्ट्स के मुताबिक एक दिन में नॉर्मल साइज के दो सेब खाना सेहत के लिए बिल्कुल सेफ है, लेकिन अगर इससे ज्यादा सेब आप खाते हैं, तो यह फायदे की जगह नुकसान (Disadvantages of eating apple) भी कर सकता है।
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधियां, तरीके और दावे अलग-अलग जानकारियों पर आधारित हैं। REPUBLIC BHARAT आर्टिकल में दी गई जानकारी के सही होने का दावा नहीं करता है। किसी भी उपचार और सुझाव को अप्लाई करने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।
Published By : Sadhna Mishra
पब्लिश्ड 17 September 2024 at 15:58 IST