अपडेटेड 6 May 2025 at 17:42 IST
Summer: गर्मी में खराब हो जाता है खाना? ऐसे करें बचाव
How to store food in summer? गर्मी में खाने को खराब होने से कैसे बचाएं? हम भोजन को खराब होने से कैसे रोक सकते हैं? जानें...
- लाइफस्टाइल न्यूज़
- 2 min read

How to store food in summer? अक्सर आपने देखा होगा कि गर्मियों के मौसम में खाना जल्दी खराब हो जाता है। बता दें कि यह टेंपरेचर के बढ़ने के कारण होता है। इसके कारण बैक्टीरिया, फंगस आदि पनपते हैं और पका हुआ खाना बेहद जल्दी खराब होता है। इससे अलग कच्ची सब्जियां, दूध, दही आदि पर जल्दी खराब होने लगते हैं। ऐसे में यदि कुछ तरीकों को अपनाया जाए तो आप कुछ तरीकों को अपना सकते हैं, जिससे गर्मियों में खाने को खराब होने से बचा सकते हैं।
आज का हमारा लेख इसी विषय पर है। आज हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से बताएंगे कि कौन-सी आसान उपाय हैं, जिन्हें अपनाकर आप गर्मियों में खाने को खराब होने से बचा सकते हैं। पढ़ते हैं आगे…
गर्मी में खाने को खराब होने से कैसे बचाएं?
- अगर आप खाने को रूम टेंपरेचर पर रखते हैं तो वह जल्दी खराब होगा। ऐसे में आप खाने को या तो कम टेंपरेचर में रखें। आप फ्रिज में रख सकते हैं या उस कमरे में रखें जहां का टेंपरेचर कम है।
- आप कोशिश करें कि खाना 3 घंटे से ज्यादा देर बाहर न रखें। उसे फ्रिज में रखें। खासतौर पर पका हुआ फूड बाहर न छोड़ें। ऐसे में ये जल्दी खराब हो सकता है।
- आप खाने को प्लास्टिक या किसी अन्य डिब्बे में ना रखें। एयरटाइट डिब्बे में ढककर रखें, जिससे खाने में नमी और बैक्टीरिया ना पहुंचे। खुले हुए खाने में नमी आती है, जिससे खाना जल्दी खराब हो सकता है।
- फ्रिज में रखा हुआ खाना सही रहता है। ऐसे में आप उसे आराम से गर्म करके खा सकते हैं। बता दें कि गर्म करने से मौजूद बैक्टीरिया खत्म होते हैं और फूड प्वाइजनिंग का खतरा भी कम रहता है।
- गर्मियों में दूध जल्दी फटता है ऐसे में जैसे ही दूध आए तुरंत उसे उबालकर फ्रिज में रख दें। इससे अलग दूध को बाहर न छोड़ें। दही को भी बाहर न छोड़ें वरना दही खट्टी हो सकती है।
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधियां, तरीके और दावे अलग-अलग जानकारियों पर आधारित हैं। REPUBLIC BHARAT आर्टिकल में दी गई जानकारी के सही होने का दावा नहीं करता है। किसी भी उपचार और सुझाव को अप्लाई करने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।
Published By : Garima Garg
पब्लिश्ड 6 May 2025 at 17:42 IST