अपडेटेड 6 May 2025 at 15:57 IST
Gulab Jal: क्या रोज आंखों में गुलाब जल डाल सकते हैं? जानें
Gulab Jal For Eyes: क्या रोज आंखों में गुलाब जल का इस्तेमाल कर सकते हैं? क्या रोज वाटर का इस्तेमाल करना ठीक है? जानें...
- लाइफस्टाइल न्यूज़
- 2 min read

Gulab Jal For Eyes in Hindi: बता दें, गुलाब जल आंखों के लिए अच्छा होता है। वहीं गुलाब जल का इस्तेमाल यदि आंखों में किया जाए तो इससे न केवल रेडनेस दूर होती है बल्कि आंखों की खुजली से भी फायदा मिलता है। लेकिन लोगों के मन में यह सवाल उठ रहा है कि क्या वे नियमित रूप से अपनी आंखों में गुलाब जल का इस्तेमाल कर सकते हैं। अगर आप भी इसके बारे में जानना चाहते हैं तो आज का हमारा लेख इसी विषय पर है।
आज हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से बताएंगे कि आंखों में नियमित रूप से गुलाब जल का इस्तेमाल अच्छा होता है या बुरा और इस दौरान क्या-क्या सावधानियां बरतनी चाहिए। पढ़ते हैं आगे...
क्या रोज आंखों में गुलाब जल का इस्तेमाल कर सकते हैं?
- बता दें कि व्यक्ति अपनी आंखों में गुलाब जल का इस्तेमाल रोज कर सकता है। ऐसा करना बेहद अच्छा माना जाता है। इससे न केवल आंखों को ठंडक मिलती है बल्कि ये आंखों के नीचे की सूजन को भी दूर करने में उपयोगी है।
- अगर किसी व्यक्ति की आंखों में इरिटेशन है तो वे गुलाब जल को अपनी आंखों में डाल सकता है।
- इसके अलावा बता दें कि गुलाब जल के अंदर एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण पाए जाते हैं जो न केवल आंखों की सूजन को कम करने में उपयोगी हैं बल्कि आंखों से धूल मिट्टी को निकालने में आपके काम आ सकते हैं।
- यदि गुलाब जल का इस्तेमाल आंखों पर किया जाए तो एलर्जी और रेडनेस को भी कम किया जा सकता है। गुलाब जल न केवल आंखों के इंफेक्शन को दूर कर सकता है बल्कि खुजली से भी राहत दिलाता है।
- गुलाब जल के इस्तेमाल से आंखों की थकान को भी दूर किया जा सकता है। ये आंखों को रिलेक्स करता है बल्कि गुलाब जल के इस्तेमाल से आंखों में जमा गंदगी भी दूर होती है।
ये भी पढ़ें - Egg vs Paneer: अंडे और पनीर में कितना प्रोटीन होता है?
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधियां, तरीके और दावे अलग-अलग जानकारियों पर आधारित हैं। REPUBLIC BHARAT आर्टिकल में दी गई जानकारी के सही होने का दावा नहीं करता है। किसी भी उपचार और सुझाव को अप्लाई करने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।
Published By : Garima Garg
पब्लिश्ड 6 May 2025 at 15:57 IST