अपडेटेड 7 August 2025 at 22:35 IST

Stomach Flu: पेट खराब होने पर अपनाएं ये 4 आसान देसी नुस्खे और पाएं तुरंत राहत

मानसून में पेट की समस्या से परेशान हैं? अपनाएं ये देसी नुस्खे और पाएं राहत। जानें कैसे ये नुस्खे आपके पाचन तंत्र को सुधार सकते हैं।

What Is A Bloated Stomach? Understanding Causes And Symptoms
खराब पेट की समस्या | Image: Unsplash

Stomach Flu: मानसून का मौसम अपने साथ कई हेल्थ प्रॉबल्म लेकर आता है, जिसमें पेट की समस्याएं सबसे आम हैं। इस मौसम में फूड प्वाइजनिंग से लेकर स्टमक फ्लू तक का खतरा बढ़ जाता है। अगर आप भी पेट दर्द, उल्टी, मतली जैसी समस्याओं से परेशान हैं तो हम आपके लिए कुछ देसी नुस्खे लेकर आए हैं जो आपको राहत दिला सकते हैं।

मानसून में अक्सर पेट खराब रहने के कई कारण होते हैं, जिसमें सबसे पहला है वॉटर पॉल्युशन। बारिश के पानी पीने के पानी को दूषित करता है, जिसे अगर बिना फिल्टर किए पिया जाए तो ये संक्रमण पैदा करता है, जिससे गैस्ट्रोएंटेराइटिस, हैजा, टाइफाइड जैसी समस्याएं होती हैं। स्ट्रीट फूड भी पेट खराब रहने का एक मुख्य कारण है, क्योंकि बारिश के मौसम में बैक्टीरिया और वायरल जल्दी पनपते हैं।

देसी नुस्खे जो दिलाएंगे राहत 

1. जीरा पानी के साथ शहद

जीरे में एंटी-इंफ्लामेट्री और एंटी बैक्टीरियल गुण पाए जाते हैं। स्टमक फ्लू के लिए आप जीरा पानी में शहद मिलाकर पीना सबसे अच्छा माना जाता है। ये पेट को शांत करता है और डाइजेशन को इंप्रूव करता है।

2. अदरक और गुड़

अदरक का इस्तेमाल लंबे समय से सूजन और मतली से राहत पाने के लिए किया जा रहा है। इसके लिए आप पानी में अदरक और गुड़ को अच्छे से उबाल लें और एक सिरप की तरह तैयार कर लें। इसे पीने से पेट शांत होता है और गट हेल्थ बेहतर होती है।

Advertisement

3. दही के साथ मेथी दाना

मेथी में सोल्यूबल फाइबर पाया जाता है और इसमें एंटी-इंफ्लामेट्री गुण भी होते हैं। मेथी को दही के साथ खाने से डाइजेशन बेहतर होता है और गट हेल्थ में सुधार आता है।

4. हल्दी वाला दूध

हल्दी में करक्यूमिन कंपाउंड के साथ ही एंटी-बैक्टीरियल और एंटी-इंफ्लामेट्री गुण पाए जाते हैं। गर्म हल्दी वाला दूध पीने से मानसून के मौसम में पेट के संक्रमण से राहत मिल सकती है और इम्यून सिस्टम मजबूत हो सकता है। 

Advertisement

मानसून में पेट की समस्याएं आम हैं, लेकिन कुछ देसी नुस्खों को अपनाकर आप इससे राहत पा सकते हैं। जीरा पानी, अदरक और गुड़, दही के साथ मेथी दाना, और हल्दी वाला दूध जैसे नुस्खे आपके पाचन तंत्र को सुधार सकते हैं और आपको स्वस्थ रख सकते हैं। याद रखें, अगर आपकी समस्या गंभीर है तो डॉक्टर से परामर्श लेना आवश्यक है। इन देसी नुस्खों को अपनाकर आप अपने पाचन तंत्र को स्वस्थ रख सकते हैं और मानसून के मौसम में भी स्वस्थ रह सकते हैं। 

यह भी पढ़ें :  कपिल शर्मा के कनाडा वाले कैफे पर ताबड़तोड़ 6 राउंड फायरिंग- VIDEO

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधियां, तरीके और दावे अलग-अलग जानकारियों पर आधारित हैं।  REPUBLIC BHARAT आर्टिकल में दी गई जानकारी के सही होने का दावा नहीं करता है। किसी भी उपचार और सुझाव को अप्लाई करने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।

Published By : Nidhi Mudgill

पब्लिश्ड 7 August 2025 at 22:35 IST