अपडेटेड 8 February 2025 at 17:58 IST

क्या 30 की उम्र के बाद हाइट बढ़ सकती है?

Is it possible to get taller after 30? अक्सर लोगों के मन में ये सवाल उठता है कि क्या वे 30 की उम्र के बाद अपनी डाइट बढ़ा सकते हैं। जानें इस लेख के माध्यम से...

Is it possible to get taller after 30?
Is it possible to get taller after 30? | Image: freepik

Is it possible to get taller after 30? जब व्यक्ति के शरीर में एक बार हड्डियां बढ़नी रुक जाती हैं तो उसके बाद हाइट भी नहीं बढ़ती है। हड्डियों के बढ़ने के बाद हाइट को बढ़ा पाना थोड़ा मुश्किल हो जाता है। लेकिन क्या आप जानते हैं यदि थोड़ी सी स्ट्रेचिंग की जाए तो इससे न केवल पोश्चर में सुधार आ सकता है बल्कि हाइट थोड़ी बढ़ाई जा सकती है। अगर आपको विश्वास नहीं होता तो यह लेख आपके लिए है।

आज हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से बताएंगे कि क्या 30 उम्र के बाद किसी व्यक्ति की हाइट बढ़ सकती है और अगर हां तो कैसे, जानते हैं इसके बारे में... 

Uploaded image

क्या 30 की उम्र के बाद हाइट बढ़ सकती है?

बता दें कि बेहद कम प्रतिशत चांसेस हैं कि 30 के बाद व्यक्ति की हाइट बढ़ जाए। लेकिन यदि थोड़ा सा खुद पर ध्यान दिया जाए तो शायद यह मुमकिन भी हो सकता है। ताड़ासन के बारे में तो आपने सुना ही होगा। ताड़ासन एक प्रकार की योग मुद्रा है। इसमें व्यक्ति अपने शरीर को ऊपर की तरफ स्ट्रेच करता है। ऐसे में यदि इस योग को नियमित रूप से किया जाए तो 30 के बाद भी हाइट बढ़ने की संभावना रहती है। 

ऐसे में आप जमीन पर योग मैट बिछाएं और उस पर खड़े हो जाएं। अब अपने दोनों हाथों को ऊपर की तरफ लेकर जाएं और सीधा करके सांस अंदर की तरफ खींचें और एड़ियों को ऊपर की तरफ उठाएं। आप जितना अपने शरीर को ऊपर की तरफ स्ट्रेच कर सकते हैं आप उतना करें। उसके बाद संतुलन बनाएं। कुछ देर ऐसी स्थिति में रहें। फिर नॉर्मल स्थिति में आ जाएं। बता दें कि इस योग को करने से न केवल रीढ़ की हड्डी को सीधा करने में मदद मिल सकती है बल्कि इससे आपकी हाइट पर सकारात्मक प्रभाव पड़ सकता है। 

Advertisement

ये भी पढ़ें - व्यक्ति को 1 दिन में कितनी रोटी खाना चाहिए? जानें

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधियां, तरीके और दावे अलग-अलग जानकारियों पर आधारित हैं।  REPUBLIC BHARAT आर्टिकल में दी गई जानकारी के सही होने का दावा नहीं करता है। किसी भी उपचार और सुझाव को अप्लाई करने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।

Published By : Garima Garg

पब्लिश्ड 8 February 2025 at 17:58 IST