अपडेटेड 11 April 2025 at 21:49 IST
Fridge: खाने वाली ये चीजें गलती से भी फ्रिज में नहीं रखें, वरना क्या-क्या होगा नुकसान?
Healthy Tips in Hindi: व्यक्ति को गलती से भी कुछ चीजों को फ्रिज में नहीं रखना चाहिए। जानते हैं इन चीजों के बारे में...
- लाइफस्टाइल न्यूज़
- 2 min read

Healthy Tips in Hindi: गर्मियों में वातावरण बेहद गर्म और शुष्क होता है, जिसके कारण खाना जल्दी खराब हो जाता है। ऐसे में लोग खाने को खराब होने से बचने के लिए उसे फ्रिज में रखते हैं। लेकिन वे यह भूल जाते हैं कि कुछ चीजों को फ्रिज में रखने से उनके पोषक तत्व खत्म हो जाते हैं और वह खराब हो सकता है। ऐसे में व्यक्ति को कुछ चीजों को फ्रिज में नहीं रखना चाहिए।
आज का हमारा लेख इसी विषय पर है। आज हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से बताएंगे कि फ्रिज में किन चीजों को रखने से बचें। पढ़ते हैं आगे...
फ्रिज में न रखें ये चीजें
- गर्मियों में व्यक्ति को फ्रिज में भूल कर भी ब्रेड नहीं रखनी चाहिए। बता दें, फ्रिज में ब्रेड रखने से वे जल्दी खराब होती है।
- फ्रिज में व्यक्ति को कभी भी टमाटर भी नहीं रखनी चाहिए। वह जल्दी सिकुड़ जाते हैं। साथ ही स्वाद में भी बदलाव आ सकता है।
- व्यक्ति को शहद और ओलिव ऑयल दोनों को फ्रिज में नहीं रखना चाहिए। बता दें, शहद फ्रिज में जम सकता है। साथ ही ओलिव ऑयल पर भी नकारात्मक प्रभाव पड़ता है।
- व्यक्ति को भूलकर भी फ्रिज में तरबूज नहीं रखना चाहिए। तरबूज का फ्लेवर और रंग दोनों में बदलाव आ सकता है। साथ ही इसके अंदर पाए जाने वाले एंटीऑक्सीडेंट बर्बाद हो सकते हैं। ऐसे में तरबूज को हमेशा ठंडे पानी में डुबोकर रखें, जिससे तरबूज की तासीर ठंडी हो सके।
- व्यक्ति को कभी भी आलू, प्याज और लहसुन तीनों को फ्रिज में नहीं रखना चाहिए। इन तीनों को फ्रिज में रखने से यह जल्दी खराब हो सकते हैं। साथ ही आलू में स्टार्च होता है जो शुगर में बदल सकता है।
- व्यक्ति को फ्रिज में केला भी नहीं रखना चाहिए। इसके अलावा कॉफी को भी फ्रिज में ना रखें। ऐसा करने से केला जल्दी काला पड़ सकता है। वहीं कॉफी भी खराब हो सकती है। साथ ही कॉफी के स्वाद में भी बदलाव आ सकता है।
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधियां, तरीके और दावे अलग-अलग जानकारियों पर आधारित हैं। REPUBLIC BHARAT आर्टिकल में दी गई जानकारी के सही होने का दावा नहीं करता है। किसी भी उपचार और सुझाव को अप्लाई करने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।
Published By : Garima Garg
पब्लिश्ड 11 April 2025 at 21:49 IST