अपडेटेड 27 January 2025 at 09:45 IST
Vegetables: रात के वक्त नहीं खानी चाहिए ये 4 सब्जियां, पेट में बढ़ेगी मरोड़
Healthy Diet Tips in Hindi: रात में कौन सी सब्जी नहीं खानी चाहिए? मुझे रात में किन सब्जियों से बचना चाहिए? रात के खाने में क्या नहीं खाना चाहिए? जानें...
- लाइफस्टाइल न्यूज़
- 2 min read

Healthy Diet Tips in Hindi: अक्सर लोग रात का खाना स्किप कर देते हैं जबकि ऐसा करना सेहत के लिए नुकसानदायक हो सकता है। डॉक्टर्स सलाह देते हैं कि रात के वक्त व्यक्ति हल्का खाना खा सकता है परंतु कुछ लोग जानकारी की कमी के कारण अपनी डाइट में रात के खाने में कुछ ऐसी सब्जियां जोड़ लेते हैं जो सेहत के लिए नुकसानदायक होती है। ऐसे में इन सब्जियों के बारे में पता होना जरूरी है।
आज का हमारा लेख इसी विषय पर है। आज हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से बताएंगे कि रात के वक्त किन सब्जियों का सेवन नहीं करना चाहिए। पढ़ते हैं आगे...
रात में कौन सी सब्जी नहीं खानी चाहिए?
- व्यक्ति को रात के वक्त गोभी का सेवन नहीं करना चाहिए। बता दें कि गोभी के अंदर फाइबर पाया जाता है। ऐसे में रात के वक्त इसे खाने से न केवल पेट में गैस की समस्या हो सकती है बल्कि ब्लोटिंग की समस्या का भी सामना करना पड़ सकता है।
- व्यक्ति को रात के वक्त ब्रोकली का सेवन भी नहीं करना चाहिए। ब्रोकली के सेवन से न केवल पाचन क्रिया धीमी हो सकती है बल्कि पेट में मरोड़ की समस्या भी उत्पन्न हो सकती है।
- व्यक्ति को रात के वक्त मटर का सेवन नहीं करना चाहिए। हरी मटर वैसे तो सेहत के लिए उपयोगी है लेकिन इसके अंदर फाइबर पाया जाता है जो न केवल पचाने में परेशानी पैदा करता है बल्कि पेट में गैस और ब्लोटिंग की समस्या का भी सामना करा सकता है।
- व्यक्ति को रात के वक्त प्याज का सेवन भी नहीं करना चाहिए। बता दें कि प्याज के अंदर भी भरपूर मात्रा में फाइबर पाया जाता है जो न केवल पेट में गैस की समस्या का सामना करा सकता है बल्कि ब्लोटिंग का भी कारण बन सकता है।
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधियां, तरीके और दावे अलग-अलग जानकारियों पर आधारित हैं। REPUBLIC BHARAT आर्टिकल में दी गई जानकारी के सही होने का दावा नहीं करता है। किसी भी उपचार और सुझाव को अप्लाई करने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।
Published By : Garima Garg
पब्लिश्ड 27 January 2025 at 09:45 IST