अपडेटेड 27 January 2025 at 08:51 IST

सर्दियों में फटी एड़ियां कर रही हैं परेशान? ये तेल दूर करेगा समस्या

What is the fastest way to heal cracked heels? क्या एवोकाडो तेल फटी एड़ी के लिए अच्छा है? जानते हैं इस लेख के माध्यम से...

Cracked Heels
सर्दियों में फटी एडियां कर रही हैं परेशान? ये तेल दूर करेगा समस्या | Image: Shutterstock

Which oil is best for cracked heel? ठंड के मौसम में अक्सर लोगों को फटी एड़ियों की समस्या हो जाती है। बता दें कि फटी एड़ियों की समस्या के कारण न केवल व्यक्ति को चलने फिरने में दिक्कत होती है बल्कि व्यक्ति का पूरा ध्यान हर वक्त अपनी एड़ियों पर ही लगा रहता है। बता दें, इस समस्या को दूर करने में एवोकाडो का तेल आपके बेहद काम आ सकता है। ऐसे में एवोकाडो के प्रयोग के बारे में पता होना जरूरी है। 

आज का हमारा लेख इसी विषय पर है। आज हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से बताएंगे कि फटी एडियों की समस्या को एवोकाडो का तेल कैसे दूर कर सकता है। पढ़ते हैं आगे... 

क्या एवोकाडो तेल फटी एड़ी के लिए अच्छा है? 

पहला तरीका - यदि आप फटी एड़ियों की समस्या से परेशान हैं तो ऐसे में एवोकाडो का तेल और केले की मदद ली जा सकती है। ऐसे में आप सबसे पहले एक कटोरी में केले को अच्छे से मैश करें और उसके बाद एक चम्मच एवोकाडो का तेल मिलाएं। अब बने मिश्रण को 10 मिनट के लिए ढ़क कर रखें। उसके बाद आप अपनी एड़ियों पर मास्क की तरह इस मिश्रण को लगाएं। अब 10 से 15 मिनट तक इस मिश्रण को अपने एड़ियों पर लगा रहने दें। अपनी एड़ियों को साधारण पानी से धो लें। ऐसा करने से फटी एड़ियों को फायदा मिल सकता है। 

दूसरा तरीका - आपके पास एलोवेरा तेल के साथ-साथ एप्सम सॉल्ट का होना बेहद जरूरी है। ऐसे में आप आधी बाल्टी में गुनगुना पानी लें। उसमें एवोकाडो का तेल और एप्सम सॉल्ट डालें। अब अपने पैरों को पानी में डुबोएं। अब 15 से 20 मिनट के बाद अपने पैरों को साफ कर लें। उसके बाद फिर अपनी एड़ियों में एवोकाडो तेल को लगाएं। 

Advertisement

ये भी पढ़ें - गुदगुदी करने पर हंसी क्यों आती है? जानें इसके पीछे का कारण 

Advertisement

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधियां, तरीके और दावे अलग-अलग जानकारियों पर आधारित हैं।  REPUBLIC BHARAT आर्टिकल में दी गई जानकारी के सही होने का दावा नहीं करता है। किसी भी उपचार और सुझाव को अप्लाई करने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।

Published By : Garima Garg

पब्लिश्ड 27 January 2025 at 08:49 IST