अपडेटेड 21 July 2025 at 10:17 IST
Healthy Diet: सावन के महीने में न खाएं ये 5 चीजें, हो सकती हैं कई बीमारियां
Healthy Diet in Hindi: व्यक्ति को सावन के महीने में कुछ चीजों का सेवन नहीं करना चाहिए, जानते हैं इनके बारे में...
- लाइफस्टाइल न्यूज़
- 2 min read

Healthy Diet in Hindi: बता दें सावन का महीना न केवल बारिश का महीना कहा जाता है, बल्कि इस महीने उमस भी रहती है। ऐसे में व्यक्ति के शरीर में बीमारियों का खतरा भी रहता है। बता दें कि यदि आप इस महीने बीमारियों से बचना चाहते हैं तो आपको अपनी डाइट में बदलाव करने की जरूरत है। जी हां इस महीने व्यक्ति को कुछ चीजों का सेवन नहीं करना चाहिए।
आज का हमारा लेख इसी विषय पर है। आज हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से बताएंगे कि व्यक्ति को सावन के महीने में किन चीजों का सेवन नहीं करना चाहिए। पढ़ते हैं आगे…
सावन के महीने में न खाएं ये चीजें
- व्यक्ति को सावन में हरी पत्तेदार सब्जियों का सेवन नहीं करना चाहिए। बता दें कि इन दिनों जमीन में कीड़े हो जाते हैं जो पत्तेदार सब्जियों को संक्रमित करते हैं। ऐसे में जब आप इनका सेवन करते हैं तो इससे पाचन क्रिया को नुकसान पहुंचता है।
- व्यक्ति को इन दिनों दही का सेवन भी नहीं करना चाहिए। बता दें कि दही में बेड बैक्टीरिया पनपते हैं, जिससे पेट में दर्द, एसिडिटी आदि की समस्या हो सकती है।
- सावन के महीने में व्यक्ति को दूध या डेयरी प्रोडक्ट्स का सेवन भी नहीं करना चाहिए। बता दें कि इनके सेवन से न केवल गैस की समस्या हो सकती है बल्कि अपच और भारीपन की समस्या भी हो सकती है।
- व्यक्ति को बारिश के मौसम में नॉनवेज खाने से भी परहेज करना चाहिए। बता दें कि बारिश में बैक्टीरिया पनपने लगते हैं ऐसे में नॉनवेज खाने से फूड प्वाइजनिंग और इन्फेक्शन की समस्या हो सकती है। इससे अलग यदि आप नॉनवेज खाते हैं तो पाचन पर गलत प्रभाव पड़ता है और व्यक्ति को पेट की समस्या हो जाती है।
- व्यक्ति को सावन के महीने में बैंगन भी नहीं खाना चाहिए। बैंगन में कीड़े पनपने लगते हैं। ऐसे में ये पेट की समस्याओं को पैदा कर सकते हैं।
- व्यक्ति को सावन के महीने में खट्टी चीजों का सेवन भी नहीं करना चाहिए। इसके कारण एलर्जी, एसिडिटी या अपच की समस्या हो सकती है।
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधियां, तरीके और दावे अलग-अलग जानकारियों पर आधारित हैं। REPUBLIC BHARAT आर्टिकल में दी गई जानकारी के सही होने का दावा नहीं करता है। किसी भी उपचार और सुझाव को अप्लाई करने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।
Published By : Garima Garg
पब्लिश्ड 21 July 2025 at 10:17 IST