अपडेटेड 11 December 2025 at 22:45 IST

Weight Loss: करीना कपूर जैसी फिटनेस चाहिए तो डाइट में क्या लें? हीरोइन की न्यूट्रिशनिस्ट ने बताए वेट लॉस के 3 तरीके

सेलेब्रिटी न्यूट्रिशनिस्ट रुजुता दिवेकर ने बताया कैसे हफ्ते में एक बार बाजरा, रोजाना स्ट्रेच और स्क्रीन जोन कम करके घर पर ही वजन कम किया जा सकता है, पढ़ें फिटनेस प्रोजेक्ट की तीन गाइडलाइंस।

Lose belly fat
मोटा पेट तेजी से होगा पतला | Image: Freepik

Weight Loss Tips: फेमस सेलेब्रिटी न्यूट्रिशनिस्ट रुजुता दिवेकर जो करीना कपूर और आलिया भट्ट जैसी बड़ी हीरोइनों को फिटनेस सलाह दे चुकी हैं, उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर ‘फिटनेस प्रोजेक्ट 2025’ कैप्शन लिख कर तीन सरल और प्रभावी वजन कम करने के उपाय शेयर किए हैं। इन टिप्स को उन्होंने 12 हफ्ते के फिटनेस प्रोजेक्ट की गाइडलाइंस बताया है।

1. हफ्ते में एक बार बाजरे की रोटी

न्यूट्रिशनिस्ट रुजुता दिवेकर ने कहा कि, बाजरा (पर्ल मिलेट) को हफ्ते में कम से कम एक बार डाइट में शामिल करें। उन्होंने बताया कि बाजरा बालों की झड़न को कम करता है, एनर्जी बढ़ाता है और इम्यूनिटी को मजबूत बनाता है। पाचन में कठिनाई होने पर रोटी के आटे में एक चम्मच घी और 50 प्रतिशत चावल का आटा मिलाने की सलाह दी गई है। साथ ही भोजन को गुड़ के साथ खत्म करने और लहसुन की चटनी या अचार से पाचन को सहज बनाने की सलाह भी दी है।

2. स्ट्रेचिंग हर रोज करें

दूसरी गाइडलाइन में रुजुता दिवेकर फिजिकल फ्लेक्सिबिलिटी पर जोर देती हैं। हर रोज स्ट्रेचिंग से चोटों से बचाव, संतुलन सुधार और दौड़ने की शक्ति बढ़ती है। रुजुता ने एक साधारण स्ट्रेच रूटीन शेयर किया, जिसमें कंधे, पीठ, हिप्स और पैर के हिस्सों पर खिंचाव वाली एक्सरसाइज करने की सलाह दी है।

3. घर में अलग स्क्रीन जोन बनाएं

तीसरी टिप स्क्रीन के ज्यादा इस्तेमाल को सीमित करने से संबंधित है। रुजुता दिवेकर ने घर में एक छोटा स्क्रीन जोन बनाने का सुझाव दिया, जहां सिर्फ खड़े होकर स्क्रॉल किया जा सके और डाइनिंग टेबल, बिस्तर और बाथरूम में फोन पर सख्त बैन लगाया जाए। इससे खाने के समय ध्यान भंग नहीं होता और पाचन बेहतर होता है।

Advertisement

रुजुता दिवेकर ने अपने फॉलोअर्स को याद दिलाया कि स्थायी स्वास्थ्य के लिए छोटे‑छोटे आदतों में सुधार ही असली जादू है। उन्होंने बताया कि हर साल 5‑7 प्रतिशत वजन कम करना ही लक्ष्य होना चाहिए, सिर्फ तीव्र डाइटिंग ही काफी नहीं है। इन तीन सरल उपायों को अपनाकर घर पर ही वजन घटाने की कोशिश की जा सकती है।  

यह भी पढ़ें: दुनिया का सबसे साफ हिंदू गांव भारत में नहीं इस मुस्लिम देश में है

Advertisement

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधियां, तरीके और दावे अलग-अलग जानकारियों पर आधारित हैं।  REPUBLIC BHARAT आर्टिकल में दी गई जानकारी के सही होने का दावा नहीं करता है। किसी भी उपचार और सुझाव को अप्लाई करने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।

Published By : Sujeet Kumar

पब्लिश्ड 11 December 2025 at 21:55 IST