अपडेटेड 30 December 2023 at 22:43 IST
Health Tips: हेल्थ से ब्यूटी तक में चाहिए सुधार? आज ही खाना छोड़ दें चीनी, शरीर में दिखेंगे बदलाव
Health Tips: सेहत से सुंदरता तक में बदलाव चाहते हैं, तो आज ही चीनी खाना छोड़ दें। जब आप चीनी छोड़ देते हैं तो आपके शरीर में कई बदलाव देखने को मिलते हैं।
- लाइफस्टाइल न्यूज़
- 3 min read

Health Tips For Body Changes: मीठा खाना सभी लोगों को खूब पसंद होता है। कोई कम तो कोई ज्यादा लगभग सभी लोग खाते हैं, लेकिन मीठा खाने से कई तरह की स्वास्थ्य संबंधित समस्याएं आपको परेशान करने लगती हैं। वजन बढ़ने से डायबिटीज तक की बीमारियां आपको अपनी चपेट में लेने लगती हैं, लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि अगर आप अपनी डाइट से शुगर को निकाल दें, तो आपके शरीर में क्या-क्या बदलाव हो सकते हैं। अगर नहीं तो चलिए आज इसके बारे में जानते हैं।
स्टोरी में आगे ये पढ़ें...
- आप भी खाते हैं खूब चीनी?
- हेल्थ और ब्यूटी में चाहते हैं बदलाव, तो आज ही छोड़ दें चीनी
- चीनी छोड़ने के क्या-क्या फायदे हैं?
ज्यादा चीनी खाने वाले हो जाएं सावधान!
आज के समय में ज्यादातर मिठाई, सॉफ्ट ड्रिंक्स, कैंडी और चॉकलेट में चीनी का भरपूर इस्तेमाल किया जाता है और इसकी वजह से मोटापा, फैटी लिवर, डायबिटीज, ब्लड प्रेशर, कोरोनरी आर्टरी डिजीज जैसी बीमारियों के होने की संभावना काफी ज्यादा बढ़ जाती है। साथ ही यह कई अन्य बीमारियों को भी दावत देता है, लेकिन अगर आप चीनी का सेवन छोड़ देते हैं, तो आपको कई बदलाव देखने को मिलते हैं।
चीनी छोड़ने के क्या-क्या फायदे हैं?
वजन घटना
बढ़ते वजन का सबसे बड़ा और मुख्य कारण शुगर फूड्स हैं, क्योंकि इनमें कैलोरी की अधिक मात्रा पाई जाती हैं। इसलिए इसका सेवन मोटापे को बढ़ाता है। अगर आप अपनी डाइट से चीनी को हटा देते हैं, तो आपका वजन काफी तेजी से कम होने लगेगा।
Advertisement
हार्ट के लिए
पिछले कुछ सालों से लोगों में हार्ट से जुड़ी समस्याएं काफी ज्यादा देखने को मिल रही है। जिसका मुख्य कारण मीठा है। शुगर जब फैट में बदलने लगता है, तो ब्लड में बैड कोल्सट्रॉल बढ़ने लगता है, जिससे हाई ब्लड प्रेशर और ब्लड को हार्ट तक पहुंचने जैसी दिक्कत होने लगती है, जिसकी वजह से हार्ट अटैक की संभावना बढ़ जाती है। ऐसे में शुगर को कटऑफ करने से हार्ट से जुड़ी परेशानियों का खतरा कम हो सकता है।
डेंटल हेल्थ
डेंटल प्रॉबलम के लिए भी शुगर ही सबसे ज्यादा जिम्मेदार होता है। ज्यादा मीठे का सेवन करने से लोगों को कैविटी और मसूड़ों की बीमारी होती है। ऐसे में जब आप चीनी खाना कम कर देते हैं, तो आपको इन बीमारियों का खतरा कम रहता है।
Advertisement
ग्लोइंग स्किन
ज्यादा चीनी के सेवन से मुंहासे और अन्य त्वचा समस्याएं हो सकती हैं। ऐसे में चीनी को कटऑफ करने से आप ग्लोइंग स्किन पा सकते हैं।
अच्छी नींद के लिए
ज्यादा चीनी का सेवन आपकी नींद को भी प्रभावित करता है। ऐसे में अगर आप बेहतर नींद चाहते हैं, तो चीनी को छोड़ दें। चीनी छोड़ने के एक हफ्ते बाद खुद अपनी नींद में सुधार को देख सकते हैं।
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधियां, तरीके और दावे अलग-अलग जानकारियों पर आधारित हैं। REPUBLIC BHARAT आर्टिकल में दी गई जानकारी के सही होने का दावा नहीं करता है। किसी भी उपचार और सुझाव को अप्लाई करने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।
Published By : Sagar Singh
पब्लिश्ड 30 December 2023 at 22:43 IST