Year Ender: 2023 में हीरो नहीं इन खलनायकों ने लूटी लाइमलाइट, फैंस को किया इंप्रेस
Year Ender 2023: साल 2023 हिंदी फिल्म इंडस्ट्री के लिए काफी जबरदस्त रहा, लेकिन इस साल हीरोज ही नहीं बल्कि कुछ विलेन्स ने भी फैंस का दिल जीत लिया।
- मनोरंजन समाचार
- 2 min read

Year Ender 2023 Villain: साल 2023 बॉलीवुड इंडस्ट्री के लिए बेहद बेहतरीन रहा है। इस साल कई सितारों ने ब्लॉकबस्टर मूवी दी, लेकिन इस साल की खास बात यह रही है हीरोज के साथ विलेन्स ने भी दर्शकों की खूब वाहवाही लूटी। यहां तक की कई फिल्म स्टार्स ने पर्दे पर ऑन स्क्रीन खूंखार विलेन का किरदार निभाकर लोगों की रुह कंपा दी। वहीं उनके आगे फिल्म के हीरो भी पानी भरते दिखे थे। तो चलिए आज आपको साल 2023 के कुछ ऐसे ही विलेन्स से मिलवाते हैं।
स्टोरी में आगे ये पढ़ें...
- 2023 में हीरोज ने नहीं विलेन्स ने हिला डाली फिल्म इंडस्ट्री
- साल भर सुर्खियों में रहे इन खलनायकों के नाम
साल 2023 में इन विलेन्स का इंडस्ट्री पर रहा दबदबा
जॉन अब्राहम
निर्देशक सिद्धार्थ आनंद की फिल्म पठान में विलेन का रोल करने वाले जॉन अब्राहम ने दर्शकों की रुह कंपा दी थी। एक्टर इस मूवी में खतरनाक विलेन के रोल में दिखे थे।
इमरान हाशमी
इमरान हाशमी ने 'टाइगर-3' में खलनायक का रोल प्ले किया था। इस फिल्म में उनका डॉमिनेटिंग अंदाज लोगों का दिल जीत ले गया।
Advertisement
जया बच्चन
दिग्गज एक्ट्रेस जया बच्चन ने भी 2023 में रिलीज हुई फिल्म रॉकी और रानी की प्रेम कहानी में खलनायिका का किरदार निभाया था। अदाकारा को इस किरदार में दर्शकों ने काफी पसंद किया था।
संजय दत्त
साउथ इंडस्ट्री के सुपरस्टार थलापति विजय की मूवी लियो में फिल्म स्टार संजय दत्त विलेन के रोल में नजर आए थे। संजय दत्त ने इस मूवी में अपने खतरनाक लुक से फैंस को इंप्रेस कर दिया था।
Advertisement
सैफ अली खान
साउथ सुपरस्टार प्रभास और कृति सेनन स्टारर आदिपुरुष में सैफ अली खान ने विलेन का रोल प्ले किया था। इस फिल्म में रावण का किरदार निभाकर सैफ ने दर्शकों को काफी इंप्रेस किया था।
बॉबी देओल
इस साल बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाने वाली डायरेक्टर संदीप रेड्डी वांगा की हारिया रिलीज फिल्म एनिमल में बॉबी देओल ने मेन विलेन का किरदार निभाया था, जिसमें उनका खूंखार अवतार देखने को मिला। बॉबी का ये रूप देखकर फैंस के बीच भी खलबली मच गई थी।