Health Summar Tips: गर्मी में सीने में जलन, बुखार और चक्कर जैसी समस्याएं होंगी दूर, बस रोजना कर लें ये काम; पेट रहेगा एकदम ठंडा
Health Summar Tips: भीषण गर्मी और बढ़ते तापमान का सीधा असर हमारे पाचन तंत्र और स्वास्थ्य पर पड़ता है। अक्सर इस मौसम में सीने में जलन , बुखार, कमजोरी और चक्कर आने जैसी समस्याएं आम हो जाती हैं। इन समस्याओं की मुख्य जड़ शरीर का बढ़ता तापमान और डिहाइड्रेशन है। लेकिन घबराने की जरूरत नहीं है, अपनी जीवनशैली में बस कुछ छोटे बदलाव करके अपना ध्यान रख सकते हैं।
- लाइफस्टाइल न्यूज़
- 2 min read

Health Summar Tips: भीषण गर्मी का मौसम अपने साथ कई स्वास्थ्य चुनौतियां लेकर आता है। जैसे-जैसे पारा चढ़ता है, हमारे शरीर का कूलिंग सिस्टम संघर्ष करने लगता है। ऐसे में सीने में जलन, लू के कारण बुखार और अचानक चक्कर आना बहुत आम बात हो गई है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि आपकी रसोई और जीवनशैली में छुपे कुछ छोटे-छोटे बदलाव आपको इन समस्याओं से पूरी तरह निजात दिला सकते हैं? आइए जानते हैं कि इस तपती गर्मी में अपने पेट को ठंडा और शरीर को ऊर्जावान कैसे रखें।
सीने में जलन और एसिडिटी का रामबाण इलाज
गर्मी में तेल-मसाले वाला खाना पचने में भारी होता है, जिससे पेट में एसिड बनता है और छाती में जलन होने लगती है। अगर सीने में जलन महसूस हो, तो आधा गिलास ठंडा दूध धीरे-धीरे पिएं। यह एसिड को तुरंत बेअसर करता है। खाना खाने के बाद सौंफ और मिश्री का सेवन करें। इसकी तासीर ठंडी होती है और यह पाचन क्रिया को दुरुस्त रखता है।
बुखार और लू से बचाव
शरीर का तापमान बढ़ना या 'हीट स्ट्रोक' के शुरुआती लक्षण बुखार के रूप में दिखते हैं। कच्चे आम का पन्ना विटामिन-सी से भरपूर होता है और शरीर के तापमान को नियंत्रित करने में सबसे कारगर है। यह आपको लू लगने से बचाता है।आयुर्वेद के अनुसार, गर्मी में बाहर निकलने से पहले या बाद में प्याज का रस हाथ-पैरों के तलवों पर मलने या इसे आहार में शामिल करने से लू का असर खत्म हो जाता है।
चक्कर आने की समस्या होगी दूर
अत्यधिक पसीने के कारण शरीर में इलेक्ट्रोलाइट्स की कमी हो जाती है, जिससे बीपी लो होना और चक्कर आना शुरू हो जाता है। दिनभर में कम से कम 2 बार नींबू पानी या ओआरएस का घोल लें। यह शरीर में नमक और चीनी के संतुलन को बनाए रखता है। आप रोजाना एक नारियल पानी जरूर पीएं। इससे चक्कर आने की समस्या से छुटकारा मिल सकता है।
Advertisement
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधियां, तरीके और दावे अलग-अलग जानकारियों पर आधारित हैं। REPUBLIC BHARAT आर्टिकल में दी गई जानकारी के सही होने का दावा नहीं करता है। किसी भी उपचार और सुझाव को अप्लाई करने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।