Shukra Gochar 2026: शुक्र करेंगे वृषभ राशि में गोचर, इन 4 राशियों पर रहेंगी मां लक्ष्मी की कृपा; घर में होगा खुशियों का आगमन

Shukra Gochar 2026: ज्योतिष शास्त्र में शुक्र वृषभ राशि में गोचर करने जा रहे हैं, जिससे कुछ राशियों के लिए जीवन में आने वाली है और सुख-सौभाग्य की प्राप्ति हो सकती है। आइए जानते हैं।

Shukra Gochar 2026
Shukra Gochar 2026 | Image: Freepik

Shukra Gochar 2026: ज्योतिष तिष शास्त्र में शुक्र देव को सुख, समृद्धि, प्रेम और ऐश्वर्य का कारक माना जाता है। जब भी शुक्र अपनी स्वराशि या उच्च राशि में गोचर करते हैं, तो इसका प्रभाव सकारात्मक और बेहद फलदायी होता है। साल 2026 में शुक्र का वृषभ राशि में गोचर एक ऐसी ही महत्वपूर्ण खगोलीय घटना है, जो कई राशियों के जीवन में खुशियों की बहार लाने वाली है।
वृषभ शुक्र की अपनी राशि है, इसलिए यहां शुक्र का होना अत्यंत बलशाली माना जाता है। इस गोचर से न केवल व्यक्तिगत संबंधों में मधुरता आएगी, बल्कि धन की देवी मां लक्ष्मी की विशेष कृपा भी कुछ भाग्यशाली राशियों पर बरसेगी। आइए जानते हैं वे कौन सी 4 राशियां हैं जिनके लिए यह समय 'गोल्डन पीरियड' साबित होगा।

वृषभ राशि 

शुक्र आपकी ही राशि के लग्न भाव में गोचर कर रहे हैं, इसलिए सबसे अधिक लाभ आपको ही मिलने वाला है। आपकी सुख-सुविधाओं में वृद्धि होगी और आपके आकर्षण में इजाफा होगा।रुके हुए धन की प्राप्ति होगी और निवेश से अच्छा रिटर्न मिलने के योग हैं। घर में मांगलिक कार्य संपन्न हो सकते हैं और जीवनसाथी के साथ रिश्ते मजबूत होंगे।

सिंह राशि

सिंह राशि वालों के लिए शुक्र का यह गोचर करियर और कार्यक्षेत्र में बड़ी सफलता लेकर आएगा। नौकरीपेशा जातकों को प्रमोशन या नई जिम्मेदारी मिल सकती है। समाज में आपका मान-सम्मान बढ़ेगा।यदि आप पार्टनरशिप में बिजनेस कर रहे हैं, तो मुनाफे के नए अवसर प्राप्त होंगे। आप इस दौरान कोई नया वाहन या कीमती वस्तु खरीद सकते हैं।

कन्या राशि 

कन्या राशि के जातकों के लिए शुक्र का गोचर भाग्य स्थान में होने जा रहा है। लंबे समय से अटके हुए काम अचानक बनने लगेंगे। परिवार के साथ किसी तीर्थ यात्रा या विदेश यात्रा के योग बन रहे हैं। पैतृक संपत्ति से लाभ होने की प्रबल संभावना है। छात्रों के लिए उच्च शिक्षा के मार्ग प्रशस्त होंगे।

Advertisement

मकर राशि

मकर राशि के जातकों के लिए यह गोचर पंचम भाव में होगा, जो संतान, प्रेम और बुद्धि का स्थान है।  जो दंपत्ति संतान प्राप्ति की इच्छा रखते हैं, उन्हें शुभ समाचार मिल सकता है।  सिंगल लोगों के जीवन में किसी खास व्यक्ति की एंट्री हो सकती है।शेयर बाजार या लॉटरी जैसे माध्यमों से अचानक धन प्राप्ति के योग बनेंगे।

ये भी पढ़ें - Weather: दिल्ली, पंजाब सहित इन राज्यों  में हीटवेव का कहर, पारा पहुंचा रिकॉर्ड स्तर पार; मौसम विभाग ने जारी किया रेड अलर्ट
 

Advertisement

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सिर्फ अलग-अलग सूचना और मान्यताओं पर आधारित है। REPUBLIC BHARAT इस आर्टिकल में दी गई किसी भी जानकारी की सत्‍यता और प्रमाणिकता का दावा नहीं करता है।

Published By :
Aarya Pandey
पब्लिश्ड