अपडेटेड 18 December 2024 at 13:33 IST
Health Care: ठंड लगने पर अपनाएं ये उपाय, फौरन मिलेगा आराम
Health Care Tips: सर्दी के मौसम में अगर आपको ठंड लग गई है तो आपको ये उपाय जरूर अपनाने चाहिए।
- लाइफस्टाइल न्यूज़
- 3 min read

Health Care Tips: सर्दियों का मौसम शुरू हो चुका है। इस मौसम में सेहत का एक्स्ट्रा ख्याल रखना बेहद जरूरी होता है। पूरे उत्तर भारत में शीतलहर का प्रकोप तेजी से बढ़ रहा है, जिसके कारण लोगों को ठंड लगने जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है।
सिर में दर्द, खांसी, जुकाम, बुखार होना, ठंड लगने के कुछ आम लक्षण है। ऐसे में अगर आप भी ठंड की समस्या से जूझ रहे हैं तो आपको यहां दिए गए टिप्स जरूर अपनाने चाहिए। ये टिप्स आपको ठंड से जल्द राहत देकर आराम पहुंचाएंगे।
ठंड लगने पर क्या करें? (What to do when you feel cold?)
रजाई या कंबल
जिस व्यक्ति को ठंड लगी है उसे सोते समय या बैठने के दौरान रजाई या कंबल ओढ़े रखना चाहिए। यह शरीर को गर्म रखेगा और ठंड से राहत देने में मदद करेगा।
Advertisement
हॉट शॉवर
ठंडे मौसम में ठंड लगने पर गर्म पानी से ही नहाएं। इससे शरीर में गर्मी बनी रहती है और ठंड का एहसास कम होता है।
Advertisement
गर्म कपड़े
ठंड से बचने के लिए ऊनी या गर्म कपड़े पहनें, जैसे स्वेटर, जैकेट, दस्ताने, टोपी, और मोजे। इससे आपको ठंड नहीं लगेगी और आपका शरीर देर तक गर्म रहेगा।
गर्म पानी पिएं
ठंड लगने पर गर्म पानी, चाय या सूप पीने से शरीर को अंदर से गर्मी मिलती है और ठंड से राहत मिलती है। इसलिए इस उपाय को एक बार जरूर ट्राई करें।
हल्का व्यायाम
थोड़ी देर के लिए हल्का व्यायाम या घर के अंदर टहलने से शरीर गर्म रहता है। इसलिए कोशिश करें कि ठंड लगने पर आप थोड़ा बहुत व्यायाम कर सकें।
हीटर का इस्तेमाल
अगर आप घर के अंदर हैं, तो कमरे में हीटर चलाएं या गर्म हवा वाले किसी उपकरण का इस्तेमाल करें। लेकिन इस बात का ध्यान रखें कि हीटर या किसी अन्य गर्म उपकरण का इस्तेमाल करते समय कमरे की खिड़कियां या दरवाजें को खुला रखें।
ताजा और गर्म खाना खाएं
इस बात का ध्यान रखें कि ठंड के मौसम में गरमागरम भोजन करें। आप सूप, खिचड़ी या दाल का भी सेवन कर सकते हैं। इससे शरीर अंदर से गर्म रहता है।
सूरज की धूप
ठंड लगने पर सूरज की धूप में जरूर बैठें। इससे आपको बहुत आराम मिलेगा और शरीर अंदर से गर्म रहेगा।
चाय या कॉफी
ठंड लगने पर अदरक वाली चाय, मसाला चाय या कॉफी पिएं। इससे शरीर को काफी आराम मिलेगा। साथ ही ठंड से भी राहत मिलेगी।
हाथ और पैरों की देखभाल
ठंड में हाथ और पैरों का खास ध्यान रखना चाहिए। हाथ-पैर की मालिश करने के बाद इन्हें गर्म रखने के लिए ऊनी दस्ताने और मोजे पहनने चाहिए।
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधियां, तरीके और दावे अलग-अलग जानकारियों पर आधारित हैं। REPUBLIC BHARAT आर्टिकल में दी गई जानकारी के सही होने का दावा नहीं करता है। किसी भी उपचार और सुझाव को अप्लाई करने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।
Published By : Kajal .
पब्लिश्ड 18 December 2024 at 13:33 IST