अपडेटेड 1 January 2026 at 12:50 IST

Almonds Benefits : सर्दियों में इस तरह बादाम खाने से होगा डबल फायदा, छिपा है सेहत का खजाना

Almonds Benefits : सर्दियों में बादाम को इस तरह खाने से मिलते हैं सेहत को कई बड़े फायदे। विटामिन ई, प्रोटीन और हेल्दी फैट्स से होता है भरपूर।

Almonds Benefits During Winter
बादाम | Image: Freepik

Almonds Health Benefits : सर्दियों का मौसम आते ही मेवों की मांग बढ़ जाती है, खासकर बादाम की। क्योंकि हमेशा से भारतीय घरों में बादाम को 'बुद्धि और बल' का स्त्रोत कहा जाता है। बादाम के फायदों के बारे में तो आपने सुना ही होगा। यह ओमेगा-3, विटामिन E, मैग्नीशियम, कैल्शियम और फाइबर से भरपूर होता है। सर्दियों में शरीर को गर्माहट और पोषण देने में काफी कारगर साबित होता है।

बादाम में मौजूद मोनोअन सैचुरेटेड फैट्स दिल की सेहत को भी अच्छा रखते हैं। ये खराब कोलेस्ट्रॉल लेवल को भी ठीक करने में मदद करता है और अच्छे कोलेस्ट्रॉल (HDL) को बढ़ाते हैं। नियमित सेवन से हाई ब्लड प्रेशर और स्ट्रोक का खतरा कम हो सकता है। कई अध्ययनों में पाया गया है कि बादाम खाने वाले लोगों में हृदय रोगों का जोखिम कम रहता है।

याददाश्त के लिए 'ब्रेन फूड' है बादाम

बादाम को 'ब्रेन फूड' भी कहा जाता है। इसमें राइबोफ्लेविन और बाकी पोषक तत्व दिमाग की कार्यक्षमता बढ़ाते हैं। बच्चों को सुबह भिगोए हुए बादाम खिलाने की परंपरा इसी वजह से है। इससे फोकस और याददाश्त में सुधार होता है। बुजुर्गों के लिए यह अल्जाइमर जैसी समस्याओं से बचाव में मददगार हो सकता है। विटामिन E जैसे एंटीऑक्सीडेंट्स दिमाग की कोशिकाओं को सुरक्षित रखते हैं।

बादाम में फाइबर भरपूर होता है, जो पाचन तंत्र को दुरुस्त रखता है। सर्दियों में कब्ज की समस्या आम है, बादाम इससे राहत दिलाता है। कैल्शियम और मैग्नीशियम से हड्डियां मजबूत होती हैं। ठंड में जोड़ों का दर्द और जकड़न कम करने में भी मदद करता है।

Advertisement

ठंड में बादाम खाने का सही तरीका क्या?

बादाम को रातभर भिगोकर सुबह छिलका उतारकर खाने की सलाह दी जाती है। छिलके में टैनिन नामक तत्व पोषक तत्वों के अवशोषण में रुकावट डालता है। भिगोने से बादाम नरम हो जाता है, पाचन आसान होता है और शरीर सभी पोषक तत्व अच्छे से ग्रहण कर पाता है। सुबह खाली पेट 6-7 बादाम खाना सबसे फायदेमंद माना जाता है।

कितनी मात्रा में खाएं, किन बातों का रखें ध्यान

एक स्वस्थ इंसान को दिन में 6-8 बादाम से ज्यादा नहीं खाने चाहिए। बादाम में कैलोरी ज्यादा होती है, ज्यादा खाने से वजन बढ़ सकता है, गैस या अपच हो सकती है। छोटे बच्चों के लिए 2-3 बादाम काफी हैं। अगर कोई एलर्जी या स्वास्थ्य समस्या है, तो डॉक्टर से सलाह लें। सर्दियों में बादाम को डाइट में शामिल करें, लेकिन संतुलित मात्रा और सही तरीके से। यह न सिर्फ स्वादिष्ट है, बल्कि सेहत के लिए भी बेहद फायदेमंद साबित होता है।

Advertisement

यह भी पढ़ें: ये देश 11 सितंबर को मनाता है नया साल, 12 नहीं 13 महीने का है कैलेंडर

Published By : Sagar Singh

पब्लिश्ड 1 January 2026 at 12:50 IST