अपडेटेड 24 November 2025 at 19:30 IST

Health Tips: सर्दियों में बस खा लें ये एक चीज, बॉडी रहेगी गर्म और थकान के साथ कमजोरी होगी दूर

Health Tips: क्या आप जानते हैं सर्दियों में अगर आप अखरोट खा लेंगे तो आपको शरीर में कई तरह के फायदे दिख सकते हैं। आइए इस लेख में जानते हैं कि कब और कैसे खाना है?

Health Tips
Health Tips | Image: Freepik

Health Tips: सर्दी के मौसम की शुरूआत हो चुकी है। इस मौसम में खुद को हेल्दी और गर्म रखना जरूरी है। ठंडी के कारण शरीर में सुस्ती, कमजोरी और थकान हमेशा बनी रहती है। जिससे रोजमर्रा का काम करना मुश्किल हो जाता है। इसलिए आपको अपनी सेहत का ध्यान रखना सबसे जरूरी है। आइए हम आपको इस लेख में सर्दी में अखरोट खाने के बारे में बताएंगे। जिसे आपको सही तरीके से अभी खाना शुरू करने की जरूरत है।

सर्दियों में अखरोट सेहत के लिए क्यों है फायदेमंद? 

अखरोट में ओमेगा-3 फैटी एसिड, प्रोटीन, फाइबर, विटामिन B6 और एंटीऑक्सीडेंट्स गुणों से भरपूर अखरोट दिल को मजबूत रखता हैं। साथ ही ये ठंड में शरीर को गर्म रखता है।

शरीर को गर्म रखता है अखरोट 

अखरोट की तासीर गर्म होती है, जो सर्दियों में शरीर के तापमान को बनाए रखने में मदद करती है। इसमें हेल्दी फैट्स, खासकर ओमेगा-3 फैटी एसिड्स भरपूर मात्रा में होते हैं। ये फैट्स शरीर को ऊर्जा करता है। सर्दियों में होने वाली थकान और कमजोरी से राहत दिलाता है।

इम्यूनिटी बढ़ता है अखरोट 

ठंड के मौसम में सर्दी, खांसी और फ्लू का खतरा बढ़ जाता है। अखरोट एंटीऑक्सीडेंट्स का भंडार है, जो शरीर की इम्यूनिटी को बढ़ाता है। इसका नियमित सेवन आपको मौसमी बीमारियों से बचाता है।

Advertisement

हड्डियों के लिए फायदेमंद है अखरोट 

ठंड में अक्सर जोड़ों और मांसपेशियों का दर्द बढ़ जाता है। अखरोट में मौजूद मैग्नीशियम और फास्फोरस जैसे मिनरल्स हड्डियों को मजबूत बनाते हैं और जोड़ों के दर्द में राहत देते हैं।

मानसिक शांति के लिए फायदेमंद है अखरोट 

अखरोट को 'ब्रेन फूड' भी कहा जाता है। इसमें मौजूद पोषक तत्व मस्तिष्क के स्वास्थ्य को बेहतर बनाते हैं। यह तनाव कम करने में सहायक है और सर्दियों की रात में बेहतर और गहरी नींद लेने में भी मदद करता है।

Advertisement

ये भी पढ़ें - Ram Mandir Dhwajarohan: विवाह पंचमी के दिन राम मंदिर में होगा ध्वजारोहण, तो आप भी घर पर लगा सकते हैं श्रीराम झंडा, जानें सही दिशा

अखरोट खाने का सही तरीका क्या है? 

रात में 2-3 अखरोट का वसा पानी में भिगों दें और फिर सुबह खाली पेट खाएं। 
इसे ओटमील, दलिया या स्मूदी में मिलाकर खाएं।
जब भी हल्की-फुल्की भूख लगे, तो चिप्स या बिस्किट की जगह अखरोट खाएं।
अखरोट एक हाई-कैलोरी ड्राई फ्रूट है, इसलिए इसे ज्यादा खाने से बचें।

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधियां, तरीके और दावे अलग-अलग जानकारियों पर आधारित हैं।  REPUBLIC BHARAT आर्टिकल में दी गई जानकारी के सही होने का दावा नहीं करता है। किसी भी उपचार और सुझाव को अप्लाई करने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।

Published By : Sujeet Kumar

पब्लिश्ड 24 November 2025 at 19:30 IST