अपडेटेड 24 November 2025 at 17:28 IST
Ram Mandir Dhwajarohan 2025: विवाह पंचमी के दिन राम मंदिर में होगा ध्वजारोहण, तो आप भी घर पर लगा सकते हैं श्रीराम झंडा, जानें सही दिशा
Ram Mandir Dhwajarohan 2025: विवाह पंचमी के दिन राम मंदिर में ध्वजारोहण होने जा रहा है। अब ऐसे में सवाल है कि क्या घर पर श्रीराम झंडा लगा सकते हैं? इस लेख को विस्तार से पढ़ें।
- धर्म और अध्यात्म
- 3 min read

Ram Mandir Dhwajarohan 2025: अयोध्या के भव्य श्रीराम मंदिर में उस ऐतिहासिक क्षण का इंतजार अब समाप्त होने जा रहा है। जब मंदिर के शिखर पर केसरिया धर्म ध्वजा फहराई जाएगी। यह केवल एक धार्मिक अनुष्ठान नहीं, बल्कि त्रेता युग की आस्था और गौरवशाली परंपरा की पुनर्स्थापना का प्रतीक है। सबसे खास बात यह है कि यह शुभ कार्य विवाह पंचमी के पावन पर्व पर, यानी 25 नवंबर 2025 को संपन्न होगा। अब ऐसे में सवाल है कि ध्वजारोहण विवाह पंचमी के दिन ही क्यों हो रहा है और घर पर किस दिशा में श्रीराम झंडा लगाएं? आइए इस लेख में विस्तार से जानते हैं।
विवाह पंचमी पर ही क्यों हो रहा है ध्वजारोहण?
25 नवंबर को मनाया जाने वाला विवाह पंचमी का पर्व भगवान राम और माता सीता के विवाह की वर्षगांठ है। धार्मिक मान्यता है कि त्रेता युग में इसी तिथि को राम-सीता का विवाह हुआ था। यह तिथि अपने आप में अत्यंत शुभ मानी जाती है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, ध्वजारोहण का शुभ मुहूर्त अभिजीत मुहूर्त में रहेगा, जो दोपहर 11 बजकर 45 मिनट से लेकर दोपहर 12 बजकर 29 मिनट तक होगा। यह वही मुहूर्त है जिसमें प्रभु श्रीराम का जन्म और प्राण प्रतिष्ठा हुई थी। विवाह पंचमी, मंगलवार का दिन और अभिजीत मुहूर्त का यह अद्भुत संयोग इस उत्सव को और भी दिव्य बना रहा है। मंदिर के शिखर पर फहराया जाने वाला केसरिया ध्वज न केवल सूर्यवंश के प्रतीक भगवान सूर्य और कोविदार वृक्ष के चिन्हों से तैयार होगा। यह समूचे राष्ट्र के लिए रामराज की वापसी का संदेश भी देगा।
घर पर श्रीराम झंडा किस दिशा में लगाएं?
अगर आप राममंदिर नहीं जा पा रहे हैं तो आप घर की छत पर श्रीराम झंडा लगा सकते हैं। ये बेहद शुभ और मंगलकारी माना जाता है। ऐसा कहा जाता है कि श्रीराम जी का झंडा घर में लगाने से सुख-समृद्धि और सकारात्मकता आती है।
घर पर हमेशा केसरिया या भगवा रंग का ध्वज ही लगाना चाहिए। यह रंग बलिदान, साहस और धर्म का प्रतीक है।
वास्तु शास्त्र के अनुसार, ध्वज लगाने के लिए सबसे शुभ दिशा उत्तर-पश्चिम मानी जाती है। इस दिशा में झंडा लगाने से घर के वास्तु दोष दूर होते हैं, यश, कीर्ति और विजय की प्राप्ति होती है।यदि उत्तर-पश्चिम दिशा में संभव न हो, तो आप ईशान कोण यानी कि उत्तर-पूर्व या अग्नि कोण दक्षिण पूर्व दिशा में लगा सकते हैं।
Advertisement
घर में ध्वजा लगाने के नियम क्या है?
- झंडे का डंडा बांस का हो तो सबसे शुभ माना जाता है। आप केसरिया रंग से रंगा हुआ स्टील का रॉड भी उपयोग कर सकते हैं।
- ध्यान रखें कि झंडा हमेशा फहरता रहे। यह सफलता का प्रतीक है। झंडा कभी भी फटा हुआ या झुका हुआ नहीं होना चाहिए।
- ध्वज पर 'जय श्रीराम', 'ॐ' या स्वास्तिक का चिन्ह अंकित होना शुभ माना जाता है।
- विवाह पंचमी के दिन आप भी अभिजीत मुहूर्त या किसी अन्य शुभ मुहूर्त में घर में श्रीराम दरबार की पूजा करें और पूरे विधि-विधान से अपने घर की छत पर या किसी ऊंचे स्थान पर यह ध्वज स्थापित करें।
Published By : Sagar Singh
पब्लिश्ड 24 November 2025 at 17:28 IST