अपडेटेड 13 May 2025 at 22:01 IST

Hair Care: नहाने के बाद बालों में क्या लगाना चाहिए? जानें

Hair Care Tips in Hindi: आप नहाने के बाद अपने बालों में यदि कुछ चीजों को लगाते हैं तो इससे कई फायदे हो सकते हैं। जानते हैं उनके बारे में...

Post Holi Hair Care Tips
Hair Care: नहाने के बाद बालों में क्या लगाना चाहिए? जानें | Image: Freepik

Hair Care Tips in Hindi: नहाने के बाद अपने बालों की सही देखभाल करना बेहद जरूरी होता है। नहीं तो बाल खराब हो सकते हैं और टूटने व झड़ने लगते हैं। ऐसे में यदि नहाने के बाद अपने बालों में कुछ चीजों को लगाया जाए तो इससे बालों को मजबूत किया जा सकता है और उन्हें चमकदार भी बनाया जा सकता है। 

आज का हमारा लेख इसी विषय पर है। आज हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से बताएंगे कि नहाने के बाद अपने बालों में किन चीजों को लगा सकते हैं। पढ़ते हैं आगे... 

Uploaded image

नहाने के बाद बालों में क्या लगाएं? 

  • आप नहाने के बाद अपने बालों में कंडीशनर लगा सकते हैं। बता दे कंडीशनर से न केवल बालों को डैमेज होने से बचाया जा सकता है बल्कि उन्हें सॉफ्ट भी बनाया जा सकता है।
  • आप अपने बालों में हेयर सिरम जरूर लगाएं। बाल सूखने के बाद यदि हेयर सिरम लगाया जाए तो इससे न केवल जड़ों को जरूरी पोषण मिल जाते हैं बल्कि बालों में नमी भी बनी रहती है। बता दें सीरम के इस्तेमाल से बालों को उलझने से भी रोका जा सकता है। यह बालों में चमक लेकर आता है। 
  • आप बाल धोने के बाद अपने बालों में नारियल का तेल या जैतून का तेल भी लगा सकते हैं। इससे न केवल ब्लड सर्कुलेशन अच्छा हो सकता है बल्कि बालों को बढ़ाने में भी मदद मिलती है। यह बालों को मजबूत बनाता है।
  • आप अपने बालों में मोटी कंघी का इस्तेमाल कर सकते हैं। बता दें कि चौड़ी कंघी के प्रयोग से न केवल बालों को टूटने से बचाया जा सकता है बल्कि बाल लंबे हो सकते हैं। 
  • आप अपने बालों में हेयर ड्रायर का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। हालांकि हेयर ड्रायर का इस्तेमाल ज्यादा न करें वरना बाल टूटने भी लगते हैं। 

ये भी पढ़ें - Tongue: जीभ के रंग से कैसे रोग की पहचान की जा सकती है? जानें

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधियां, तरीके और दावे अलग-अलग जानकारियों पर आधारित हैं।  REPUBLIC BHARAT आर्टिकल में दी गई जानकारी के सही होने का दावा नहीं करता है। किसी भी उपचार और सुझाव को अप्लाई करने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।

Published By : Garima Garg

पब्लिश्ड 13 May 2025 at 22:01 IST