अपडेटेड 18 April 2025 at 22:04 IST
Gulkand: गर्मी में क्यों खाएं गुलकंद? जानें इसकी तासीर क्या होती है
Gulkand ki Taseer Thandi ya Garam: गुलकंद की तासीर क्या होती है? गर्मियों में गुलकंद खाने के क्या फायदे हैं? जानें...
- लाइफस्टाइल न्यूज़
- 2 min read

Gulkand ki Taseer Thandi ya Garam: गर्मियों में अक्सर लोग अपनी डाइट में उन चीजों को जोड़ते हैं, जिनकी तासीर ठंडी होती है। वहीं वे गर्मियों में गुलकंद का भी सेवन करते हैं। बता दें कि गुलकंद शरीर की कई समस्याओं को दूर करता है और यह शरीर को बेहद प्रभावित होता है। लेकिन लोगों को पता होना चाहिए कि गुलकंद की तासीर क्या होती है और इसके क्या फायदे हैं।
आज का हमारा लेख इसी विषय पर है। आज हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से बताएंगे कि गुलकंद की तासीर क्या होती है और गुलकंद को खाने से सेहत को क्या-क्या फायदे हो सकते हैं। पढ़ते हैं आगे…
गुलकंद की तासीर क्या होती है? (gulkand ki taseer kaisi hai)
बता दें, गुलकंद के अंदर कैल्शियम, पोटेशियम, मैग्नीशियम, फास्फोरस, एंटीऑक्सीडेंट आदि पोषक पाए जाते हैं। वहीं इसकी तासीर ठंडी होती है। ऐसे में यदि हम गर्मियों में गुलकंद का सेवन करते हैं तो इससे आपको कई फायदे हो सकते हैं। गुलकंद शरीर को ठंडा रखने का काम करता है।
गुलकंद के फायदे क्या हैं? (Gulkand ke fayde in Hindi)
- यदि आप शरीर को हाइड्रेट और फ्रेश रखना चाहते हैं तो ऐसे में आप गुलकंद का सेवन कर सकते हैं। ये शरीर की जलन को शांत करता है। साथ ही थकान, कमजोरी और शरीर में दर्द जैसी समस्याओं से राहत दिलाता है।
- जिन लोगों का पाचन तंत्र स्वस्थ नहीं है वे अपनी डाइट में गुलकंद को छोड़ सकते हैं। गुलकंद के सेवन से गैस, एसिडिटी, कब्ज, ब्लोटिंग आदि समस्या से राहत मिल सकती है।
- यदि आप वजन को कम करना चाहते हैं तो ऐसे में आप गुलकंद का सेवन कर सकते हैं या मेटाबॉलिज्म को बूस्ट करता है और फिट रहने में व्यक्ति की मदद करता है। इसके सेवन से शरीर में विषाक्त पदार्थों को बाहर निकाला जा सकता है।
- यदि आप आंखों को हेल्दी बनाना चाहते हैं तो आप अपनी डाइट में गुलकंद को जोड़ सकते हैं। गुलकंद आंखों को ठंडक पहुंचाता है साथ ही मोतियाबिंद और कंजंक्टिवाइटिस जैसी समस्या को भी दूर करता है।
ये भी पढ़ें - क्यों आता है हाथ-पैरों में पसीना? जान लें कारण
Advertisement
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधियां, तरीके और दावे अलग-अलग जानकारियों पर आधारित हैं। REPUBLIC BHARAT आर्टिकल में दी गई जानकारी के सही होने का दावा नहीं करता है। किसी भी उपचार और सुझाव को अप्लाई करने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।
Published By : Garima Garg
पब्लिश्ड 18 April 2025 at 22:04 IST