अपडेटेड 18 April 2025 at 18:27 IST

क्यों आता है हाथ-पैरों में पसीना? जान लें कारण

What causes sweaty hands and feet all the time? हाथों और पैरों में पसीना आने का क्या कारण है? जानते हैं इस लेख के माध्यम से...

What causes sweaty hands and feet all the time
What causes sweaty hands and feet all the time | Image: freepik

What causes sweaty hands and feet all the time in Hindi? गर्मियों में अक्सर लोगों को पसीने की समस्या हो जाती है। ये मौसम में बढ़ते तापमान के चलते शरीर के तापमान में बढ़ोत्तरी के चलते होता है। वहीं कुछ लोगों को हाथ पैरों में पसीने आने की समस्या हो जाती है। हालांकि हाथ और पैरों में पसीने आने के पीछ कई कारण जिम्मेदार हो सकते हैं। ऐसे में इन कारणों के बारे में पता होना जरूरी है। 

आज का हमारा लेख इसी विषय पर है। आज हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से बताएंगे कि हाथ और पैरों में क्यों पसीना आता है। पढ़ते हैं आगे… 

हाथों और पैरों में पसीना आने का क्या कारण है? 

  1. जब व्यक्ति ज्यादा धूप के संपर्क में रहता है तो उसे लगातार पसीना आना शुरू हो जाता है। ऐसे में व्यक्ति को धूप के संपर्क में कम रहना चाहिए। व्यक्ति को अपने शरीर के तापमान को सामान्य बनाने की जरूरत है। 
  2. हाथ पैरों या हथेली में पसीना आना एक शारीरिक समस्या के संकेत भी हो सकते हैं। जी हां, हम बात कर रहे हैं हाइपरहाइड्रोसिस की। जब ये समस्या होती है तो व्यक्ति को जरूरत से ज्यादा पसीना आता है। ऐसे में व्यक्ति को तुरंत डॉक्टर से संपर्क करने की जरूरत है। 
  3. हाथ पैरों में पसीवा तब भी आता है जब व्यक्ति भरपूर मात्रा में पानी नहीं पीता। ऐसे में व्यक्ति के शरीर का तापमान सामान्य नहीं रह पाता। बता दें कि व्यक्ति को कम से कम 8 से 10 गिलास पानी जरूर पीना चाहिए। 

पसीने को कैसे दूर करें? 

भरपूर मात्रा में पानी पिएं। बेकिंग सोडे से हाथ रगड़कर धोएं। टेलकम पाउडर का इस्तेमाल करें, जिससे हाथ सूखे रह सकें और ताजगी भी बनी रहे। इससे अलग ठंडक भरी जगह में रहें, जिससे शरीर का तापमान सही रह सके। 

ये भी पढ़ें - Diet for Office: ऑफिस में नहीं खा पाते हेल्दी? डाइट में जोड़ें ये चीजें

Advertisement

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधियां, तरीके और दावे अलग-अलग जानकारियों पर आधारित हैं।  REPUBLIC BHARAT आर्टिकल में दी गई जानकारी के सही होने का दावा नहीं करता है। किसी भी उपचार और सुझाव को अप्लाई करने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।

Published By : Garima Garg

पब्लिश्ड 18 April 2025 at 18:27 IST