अपडेटेड 4 April 2025 at 16:45 IST
Jaggery with Curd: गुड़ और दही खाने से कौन सी बीमारी ठीक होती है?
Jaggery with Curd Benefits: क्या हम दही और गुड़ को एक साथ खा सकते हैं? जानते हैं इनके फायदे इस लेख के माध्यम से...
- लाइफस्टाइल न्यूज़
- 2 min read

Jaggery with Curd Benefits: बता दें, दही और गुड़ दोनों ही सेहत के लिए बेहद उपयोगी होते हैं। ऐसे में इन दोनों का सेवन किया जाए तो सेहत की कई समस्या दूर हो सकती हैं। बता दें कि दही और गुड़ को यदि एक साथ खाया जाए तो सेहत की कई समस्याएं दूर होती है। दही में कैल्शियम, प्रोटीन आदि पाए जाते हैं और प्रोबायोटिक पाए जाते हैं। वहीं गुण में आयरन, कैल्शियम और विटामिन सी मौजूद होता है। ऐसे में यदि दोनों को एक साथ मिलाकर खाया जाए तो कई बीमारी दूर हो सकती हैं। ऐसे में इनके फायदों के बारे में पता होना जरूरी है।
आज का हमारा लेख इसी विषय पर है। आज हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से बताएंगे कि दही और गुड़ को एक साथ खाने से कौन-कौन सी समस्या दूर हो सकती हैं। पढ़ते हैं आगे…
गुड़ और दही खाने से कौन सी बीमारी ठीक होती है?
- बता दें, दही और गुड़ को एक साथ खाने से खून की कमी को दूर किया जा सकता है। इसमें पर प्रचुर मात्रा में आयरन पाया जाता है। ऐसे में ये शरीर की कमजोरी को दूर कर सकता है।
- यदि आप अपने पाचन तंत्र को मजबूत करना चाहते हैं तो ऐसे में आप दही और गुड़ का सेवन कर सकते हैं। ये गैस, अपच, एसिडिटी की समस्या को दूर कर सकता है या पेट फूलने की समस्या को भी दूर करता है।
- पीरियड्स के दर्द को भी दूर करने में दही और गुड़ आपके बेहद काम आ सकता है। ये पेट की ऐंठन को दूर करता है। इसके अलावा पीरियड्स क्रैम्प्स से भी छुटकारा दिलाता है।
- यदि आप अपना वजन कम करना चाहते हैं तो आप अपनी डाइट में दही और गुड़ को जोड़ सकते हैं। ये न केवल वजन को कम करता है बल्कि शरीर की कमजोरी को भी दूर कर सकता है। इसके सेवन से शरीर को फुर्तीला बनाया जा सकता है।
- नोट - इस लेख के माध्यम से पता चलता है कि दही और गुड़ सेहत के लिए अच्छा है। लेकिन दही की तासीर ठंडी और गुड़ की तासीर गर्म होती है। ऐसे में दोनों को एक साथ खाने से पहले एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।
ये भी पढ़ें - Ram Navami 2025: रामनवमी के दिन क्या दान करना चाहिए?
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधियां, तरीके और दावे अलग-अलग जानकारियों पर आधारित हैं। REPUBLIC BHARAT आर्टिकल में दी गई जानकारी के सही होने का दावा नहीं करता है। किसी भी उपचार और सुझाव को अप्लाई करने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।
Published By : Garima Garg
पब्लिश्ड 4 April 2025 at 16:45 IST